अयोध्या विकास के कार्याे को शीघ्र करें पूरा: रीता बहुगुणा जोशी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

पर्यटन मंत्री ने अयोध्या के विकास का लिया जायजा

फैजाबाद। अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अयोध्या विकास के लिए चल रही अनेक परियोजनाओं का रिव्यू व निरीक्षण करने रीता बहुगुणा जोशी मंत्री महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण एवं पर्यटन, एवं प्रमुख सचिव पर्यटन एवं सूचना अवनीश अवस्थी भी साथ थे। उनके साथ सांसद लल्लू सिंह, विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिला अध्यक्ष भाजपा अवधेश पाण्डेय उर्फ बादल एवं पर्यटन, सिंचाई, नगर निगम एवं जिला प्रशासन के आला अधिकारी उपस्थित थे। मंत्री ने गुप्तार घाट के निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया तद्पश्चात् वे राम की पैड़ी, रामकथा पार्क का निरीक्षण किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होनंे बताया कि अयोध्या विकास के लिए पूर्व में 133 करोड़ रूपये स्वीकृत किये है। जिसमें सें 40 करोड़ का कार्य गुप्तार घाट में तथा शेष 93 करोड़ का कार्य अयोध्या मे चल रहा है। सभी कार्यो को कार्तिक मे पड़ने वाली छोटी दीपावली के पहले पूर्ण करने के निर्देश सम्बन्धित विभाग एवं प्रोजेक्ट एजेन्सी को दिये गये है। उन्होनें कहा कि आज का भ्रमण कार्यक्रम अयोध्या विकास में जुड़े सभी विभागों एवं कार्यदायी संस्था में समन्वय बनाकर तेजी से कार्य पूरा कराने आयी है। संासद लल्लू सिंह ने मंत्री को बताया कि जब तक सरयू नदी पर वैराज नही बनेगा और राम की पैड़ी से निरन्तर जल प्रवाह नही होता तबतक राम की पैड़ी का महत्व नही बन पायेगा। उन्होनें मंत्री को बताया कि इस कार्य के लिए प्रोजेक्ट कास्ट एवं टेक्निकल एडवाइज प्राप्त कर भारत सरकार को प्रेषित की गई है। जिस पर कार्यवाही तेजी से चल रहा है। आशा है कि भारत सरकार के वरिष्ठ मंत्री शीघ्र इसका शिलान्यास करेगें। अयोध्या विधानसभा के विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार अयोध्या विकास के दृढ संकल्प है। संतो महात्माओं के इच्छानुसार अयोध्या का विकास होगा। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने माननीय मंत्री से कहा कि अयोध्या की सफाई व्यवस्था को वे स्वयं देख रहे है। ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि अयोध्या प्रतिदिन स्वच्छ रहे और आने वाले श्रद्धालुओं मे अयोध्या की अच्छी छवि बनी रहे। भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री अवधेश पाण्डेय उर्फ बादल ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने अयोध्या विकास पर कोई ध्यान नही दिया। उस अवधि में अयोध्या विकास के लिए मात्र घोषणा होती थी परन्तु कोई कार्य नही होता था। केन्द्र एवं प्रदेश की वर्तमान सरकार अयोध्या विकास पर ध्यान दे रही है। राम की पैड़ी पर फैली गन्दगी देखकर माननीय मंत्री नराज दिखी। उन्होनंे नगर निगम व सिंचाई तथा सरयू नहर खण्ड को समन्वय बनाकर राम की पैड़ी के सफाई के निर्देश दिये। इसके लिए जिलाधिकारी डा0 अनिल कुमार को अधिकृत किया कि राम की पैड़ी की सफाई के लिए सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों का उत्तरदायित्व तय करें। उन्होनें कहा कि सफाई दिख रही है, सफाई बनी रहे, इसके लिए स्थानीय लोगो को भी सहयोग करना चाहिए।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya