अवध विवि को ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मिला दूसरा गोल्ड

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-ऑल इंडिया एथलेटिक्स इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में दीपांशी ने लम्बी कूद में जीता गोल्ड

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की महिला खिलाड़ी दीपांशी सिंह ने भुवनेश्वर के कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंस में आयोजित ऑल इंडिया एथलेटिक्स इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लम्बी कूद स्पर्धा में 6.15 मीटर की छलांग लगाकर प्रथम स्थान के साथ विश्वविद्यालय को दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया। इसी के साथ दीपांशी ने खेलों इंडिया प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। खिलाड़ी के उत्कृष्ट प्रदर्शन में टीम मैनेजर डॉ. सतीश श्रीवास्तव एवं कोच नीरज पटेल रहे। इस प्रतियोगिता में दीपांशी सिंह के शानदार खेल प्रदर्शन व गोल्ड जीतने पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने बधाई प्रेषित की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों में प्रतिभाओं की कमी नही है।

यह खिलाड़ी के खेल के र्प्रति समर्पण एवं परिश्रम का परिणाम रहा है कि खिलाड़ियों ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दूसरी बार गोल्ड जीता है। इन खिलाड़ियों ने विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। इन्हें विश्वविद्यालय द्वारा सम्मानित किया जायेगा। विश्वविद्यालय क्रीडा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने महिला खिलाड़ी के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अन्य महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा श्रोत बनेगी। क्रीड़ा सचिव प्रो. आशीष प्रताप सिंह ने गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी को बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

कहा कि विश्वविद्यालय की कुलपति जी के मार्ग दर्शन में खिलाड़ी अच्छा खेल प्रदर्शन कर रहे है। अभी और मेडल जीतने की उम्मीद है। दूसरी ओर राम नेवाज पीजी कॉलेज के प्रबंधक डॉ. मनीष सिंह ने खिलाड़ी दीपांशी सिंह के गोल्ड जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि महिला खिलाड़ी महाविद्यालय की बीए छात्रा है। राष्ट्रीय स्तर पर महाविद्यालय के साथ विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।

इसे भी पढ़े  अयोध्या निवासियों को आवागमन में मिलेगी छूट

खिलाड़ियो के पदक जीतने एवं खेलो इंडिया प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई करने पर विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी पूर्णेंदु शुक्ला, कुलसचिव उमानाथ, मुख्य नियंता प्रो. एस.एस. मिश्रा, प्रो.नीलम पाठक, साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दानपति त्रिपाठी, पूर्व प्राचार्य प्रो. अभय कुमार सिंह, विश्वविद्यालय-महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. जनमेजय तिवारी, महामंत्री प्रो. अमूल्य, कुमार सिंह, विश्वविद्यालय आवासीय परिसर शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रो. शैलेन्द्र वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. संग्राम सिंह, महामंत्री डॉ. राना रोहित सिंह, क्रीड़ा उप सचिव डॉ. अनुराग पाण्डेय, डॉ. विनय सिंह, प्रो. प्रवीन सिंह, प्रो. सन्तोष गौड़, डॉ. नागेंद्र सिंह, डॉ. पूनम जोशी, डॉ. सीमा पाण्डेय, डॉ. दुष्यंत सिंह, डॉ. अनिल मिश्रा, डॉ. कपिल राणा, डॉ त्रिलोकी यादव, डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ. अयूब सिद्दीकी, कुमार मंगलम सिंह, शिव कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya