अवध विवि द्वारा पुलिस कर्मियों को कराया गया योगाभ्यास

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में निबंध, स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के निर्देशक्रम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को भव्य बनाने के लिए पुलिस लाइन अयोध्या में पांच सौ से अधिक पुलिस कर्मियों को योगाभ्यास कराया गया। शनिवार को आर.आई. पुलिस लाईन के बिजेंद्र कुमार सिंह के संयोजन में विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग के योगाचार्य आलोक तिवारी एवं अनुराग सोनी द्वारा पुलिस कर्मियों को योग के विभिन्न प्रकार के आसन प्राणायामों का अभ्यास को कराया गया। जिसमें सूक्ष्म व्यायाम के साथ ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, कटिचक्रासन, कटि चक्रासन, नौकाचलासन, चक्की चालासन, भुजंगासन एवम् सूर्य नमस्कार के अभ्यास को कराया गया।

इसके अलावा योगाचार्य ने नाड़ी शोधन प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम, शीतकारी प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास कराया। वही दूसरी ओर योग विज्ञान विभाग में निबंध, स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें परिसर के बीए, बीएससी एवं योग विभाग के विद्यार्थियों ने बढ़चढ कर हिस्सा लिया। मौके पर आलोक तिवारी, अनुराग सोनी, गायत्री वर्मा, दिवाकर पाण्डेय, डॉ. संदीप रावत, आशीष शुक्ला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

इसे भी पढ़े  सपा व कांग्रेस को मुस्लिम बूथों पर खोजने पड़ेंगे एजेन्ट : केशव प्रसाद मौर्या
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya