बाइक सवार दो पर हमला, हाथ व सिर पर आई चोट

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

पीड़ित की तहरीर पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस

रूदौली । पटरंगा थाना अंतर्गत ग्राम सरैठा गांव में बीती रात बोलेरो सवार 5 लोगों ने बाइक सवार दो युवकों को मारा पीटकर लुलुहान कर दिया ।पुलिस पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
हाईवे चौकी पटरंगा क्षेत्र में स्थित ग्राम माझा मजरे सरैठा निवासी सुरेंद्र यादव पुत्र रामजीवन ने पटरंगा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है सरैठा गांव निवासी धीर सिंह राजू कोरी राजेश गौतम सहित दो अन्य बुलेरो सवार लोगों पर आरोप लगाया है कि ये लोग सरैठा बजौली सम्पर्क मार्ग पर राड बांका आदि से हमला कर दिया ।पीड़ित सुरेंद्र ने बताया ये अपने दोस्त राजकुमार को उनके गांव पूरे रजा खां पुरवा छोड़ने जा रहे थे।कि रास्ते मे बुलेरो सवार पांच लोगों ने इन पर हमला कर घटना को अंजाम दिया।वही मामले में आरोपित धीर सिंह ने बताया कि प्रधानी रंजिश में मनगढ़ंत आरोप लगा रहे।पीड़ित सुरेंद्र यादव ने दावा करते हुए कहा है कि धीर सिंह ही पहले बुलेरो से राड लेकर उतरे और उनके व उनके दोस्त राजकुमार के हाथ पर वार किया।मारपीट में सुरेंद्र व राजकुमार दोनो के हाथ व सर पर गहरी चोट आई है।इन्होंने बताया कि गोहार पर ग्रामीण न दौड़ते तो ये लोग जान से मार देते।इस बाबत हाइवे चौकी प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया मामले की छानबीन की जा रही है।जो भी दोषी होंगे बक्से नही जाएंगे।वही थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया में मामले में पीड़ित की तहरीर में नामजद तीन आरोपी व दो अज्ञात के विरुद्ध धारा 147 148 149 323 324 325 504 506 427 में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच करवाई जा रही है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya