in

अरूणिमा सिन्हा अवध विवि विद्यार्थियों के लिए बनी प्रेरणा

माउंट विंसन पर कीर्तमान स्थापित करने पर मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, दी बधाई

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की उपलब्धियों के क्रम में विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा पर्वतारोही अरूणिमा सिन्हा ने एक और कीर्तिमान स्थापित कर अंटार्कटिका की सबसे ऊॅची चोटी माउंट विंसन पर तिरंगा फहरा कर विश्व पटल पर देश, प्रदेश एवं विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित एवं एस0आर0 मेडिकल कालेज के चेयरमैन आर0पी0एन सिंह तथा पैरा ओलम्पिक विजेता गौरव सिंह की उपस्थिति में पर्वतारोही अरूणिमा सिन्हा को दिनांक 17 जनवरी, 2019 को लखनऊ में सम्मानित किया एवं बधाई दी।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित ने कहा कि विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा अरूणिमा सिन्हा ने अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए यह सिद्ध कर दिया है कि साहस और कड़ी मेहनत के बल पर कठिन से कठिन लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। देश एवं समाज को इस उपलब्धि पर हर्ष है कि देश की बेटी ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अरूणिमा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का विषय है। छात्र-छात्रायें उसके जीवन के सघर्षों से सीखें और अपने लक्ष्य को प्राप्त करें।
प्रति कुलपति प्रो0 एस0 एन0 शुक्ला ने अरूणिमा सिन्हा की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उसका प्रयास युवा समाज के लिए एक गौरवशाली संदेश है। यह विश्वविद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि है कि यहां के विद्यार्थी देश-विदेश में अपनी प्रतिभा सिद्ध कर रहे है। इस उपलब्धि पर कार्य परिषद सदस्य ओम प्रकाश सिंह, प्रो0 आर0 एल0 सिंह, मुख्य नियंता प्रो0 आर0एन0 राय, प्रो0 अशोक शुक्ला, प्रो0 के0 के0 वर्मा, प्रो0 एम0पी0 सिंह, प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह, प्रो0 चयन कुमार मिश्र, प्रो0 आर0के0 तिवारी, प्रो0 विनोद श्रीवास्तव, डॉ0 आर0के0 सिंह, डॉ0 अनूप कुमार, डॉ0 सुन्दर लाल त्रिपाठी, डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी, डॉ0 नरेश चौधरी, डॉ0 राजेश सिंह कुशवाहा, डॉ0 शैलेन्द्र कुमार, डॉ0 आर0एन0 पाण्डेय, डॉ0 सुरेन्द्र मिश्र, डॉ0 अनिल कुमार, डॉ0 विनय मिश्र, अनिल कुमार विश्वा सहित अन्य शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया।

What do you think?

Written by Next Khabar Team

नेताजी सुभाष जन्मोत्सव पर अंध विद्यालय के बच्चों को कराया भोजन

अवध विवि में उपाधि के लिए अब नहीं लगानी पड़ेगी लाइन