नेताजी सुभाष जन्मोत्सव पर अंध विद्यालय के बच्चों को कराया भोजन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जन्मोत्सव सप्ताह के अन्तर्गत आज का पड़ाव श्रीराम अवध अंध ज्ञान विद्यालय कनीगंज अयोध्या रहा। जहां नेताजी सुभाषचन्द्र बोस राष्ट्रीय विचार केन्द्र के अध्यक्ष/संयोजक शक्ति सिंह के नेतृत्व में अंध विद्यालय के बच्चों को भोजन व फल का भोज कराया गया। जन्मोत्सव सप्ताह के अगले चरण में 19 जनवरी को बाल साक्षरता केन्द्र धारा रोड में विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री व ऊनी वस्त्रों का वितरण किया जायेगा। उक्त अवसर पर डा0 शैलेन्द्र विक्रम सिंह, निशेन्द्र मोहन मिश्र, हरि शंकर सिंह, पूर्व सभासद अभय श्रीवास्तव, अरुण कुमार शाही, कुलदीप कुमार आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थिति रहे। समारोह के अंतिम दिन 23 जनवरी दिन बुधवार को नेता जी सम्मान मार्च गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से चौक घण्टाघर से निकाला जायेगा।

इसे भी पढ़े  मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान 2025 के लिए चयन समिति का हुआ गठन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya