The news is by your side.

माउंट विन्सन अंटार्कटिका पर ध्वज फहराकर अरुणिमा सिन्हा ने रचा इतिहास

अवध विवि पुरातन छात्रसभा दी बधाई

अयोध्या। पद्मश्री पर्वतारोही अरूणिमा सिन्हा ने माउंट विंसन अंटार्कटिका पर तिरंगा व डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि का ध्वज फहराकर विश्व रिकार्ड अपने नाम दर्ज कर लिया। उनके इस सफल अभियान पर डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय पुरातन छात्र सभा ने हर्ष व्यक्त किया है और उन्हें बधाई दी।
बताते चलें कि अरुणिमा डॉ. लोहिया के गृह जनपद अम्बेडकरनगर की निवासी हैं और डॉक्टर लोहिया जी के नाम पर स्थापित अवध विश्वविद्यालय की पुरातन छात्रा भी हैं.। बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ी ने तिरंगा देकर अरुणिमा की सफलता की कामना किया था उसके पूर्व अवध विवि कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित के नेतृत्व में डॉक्टर राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय पुरातन छात्र सभा ने फ्लैग आफ समारोह आयोजित कर अरुणिमा को विश्व रिकार्ड बनाने के लिए शुभकामना के साथ विदा किया था.।इस समारोह में मारीशस के एस एस आर मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन आरपीएन सिंह और निदेशक श्रीमती मिथिलेश सिंह ने अपने कालेज और मारीशस का फ्लैग भी अरुणिमा को भेंट किया था.।
पुरातन छात्रसभा के ओम प्रकाश सिंह का कहना है कि जल्द ही अरुणिमा सिन्हा की स्वीकृति मिलने के बाद पुरातन छात्र सभा एक भव्य समारोह आयोजित कर अपनी पुरातन छात्रा पद्मश्री पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा को सम्मानित करेगा।

Advertisements
Advertisements
इसे भी पढ़े  राम जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भाजपा ने लगाए सुविधा केन्द्र

Comments are closed.