अर्थी को शवदाह स्थल मुफ्त पहुँचा रहा मोक्ष यात्रा वाहन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

पार्षदों के माध्यम से नगर निगम करा रहा उपलब्ध

अयोध्या। नगर निगम क्षेत्र वासियों को शवदाह स्थल तक अर्थी पहुचाने की मुफ्त सुविधा नगर निगम प्रशासन ने उपलब्ध करा दिया हैं। नगर निगम ने दो मोक्ष यात्रा वाहन सेवा शुरु कर दी है क्षेत्रवासी इस निःशुल्क सुविधा का लाभ अपने क्षेत्र के पार्षद से सम्पर्क करके लाभ उठा सकते हैं। वाहन नगर निगम के विधुत विभाग के अधीन संचालित किया जा रहा हैं।
विधुत विभाग के वाहन प्रभारी शोभनाथ ने बताया कि मोक्ष यात्रा वाहन सुविधा का लाभ उनके मोबाइल नम्बर 7311165821 अथवा लाइन मैन के मो.नंबर 8795263004 पर सीधे संपर्क करके भी उठाया जा सकता हैं। वाहन प्रभारी शोभनाथ ने बताया कि नगर निगम निवासी वाहन से अर्थी धर्मनगरी अयोध्या या यमथरा तक अर्थी को ले जाने के लिऐ इस निःशुल्क सेवा का लाभ उठा सकते हैं। अर्थी यात्रियों को वाहन में बैठने की सुविधा भी कराई गई है पार्षदों से अपेक्षा की गई है कि वह इस सेवा से लोगो को लाभान्वित करने के लिऐ योजना को क्षेत्र वासियो को जानकारी दे जिससे लोग नगर निगम की इस महत्वकांक्षी योजना से लाभान्वित हो।

इसे भी पढ़े  सोशल मीडिया पर कंटेंट प्रसारित करने वाले की विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya