सांसद लल्लू सिंह पर अश्लील पोस्ट करने वाले हो गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कैंट थाने में दो लोगों के खिलाफ दर्ज करायी नामजद प्राथमिकी

अयोध्या। जनपद के विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य समाज सेवी जन्मेजय सिंह बाबा एवं रामानुज सिंह रामा के नेतृत्व में पंकज सेवा संस्थान के डाकघर स्थित कार्यालय पर एकत्रित होकर विगत दिनां फैजाबाद के सांसद लल्लू सिंह के संदर्भ में अमर्यादित टिप्पणी को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इसके पश्चात् सैकड़ों की संख्या में युवाओं के साथ कैंट थाने में पहुंचकर दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी। जन्मेजय सिंह बाबा ने बताया कि जिस तरह से सोशल मीडिया का दुरूपयोग सांसद के विषय में किया गया है वह अक्षम्य है और अगर प्राथमिकी दर्ज होने के उपरान्त दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो 09 अक्टूबर को समाज सेवी रामानुज सिंह रामा के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं के साथ गांधी पार्क स्थित परिसर में आमरण अनशन पर बैठेगें। इस मौके पर मौजूद लोगों में छात्रसंघ उपाध्यक्ष विशाल कसौधन, सौरभ तिवारी, गोविन्द सिंह, सूर्यप्रताप सिंह, अंगद, विवेक तिवारी, महेश तिवारी, राहुल सिंह, एस0 अग्रवाल, सूरज सिंह, बृजेश पंडित, अंकित यादव आदि शामिल थे।

इसे भी पढ़े  पोस्ट ऑफिस से श्रीरामजन्मभूमि तक 'नो वेंडिंग जोन' होगा रामपथ
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya