अन्तर्राष्ट्रीय स्काउट कार्यशाला में अनूप मल्होत्रा आमंत्रित

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-राष्ट्रीय स्तर की टीम में किया शामिल

अयोध्या। स्काउट गाइड संगठन द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एशिया प्रशांत स्तरीय मैसेंजर ऑफ पीस कार्यशाला में 26 देशों के प्रतिनिधियो के साथ अयोध्या जिले के अनूप मल्होत्रा प्रतिभाग करेंगे। मैसेंजर ऑफ पीस कार्यक्रम के एक दशक पूरे होने पर 24 से 27 जून की अवधि में इस वर्चुअल कार्यशाला में राष्ट्रीय मुख्यालय के राष्ट्रीय समन्वयक अमर बी. छेत्रिय द्वारा राष्ट्रीय टीम हेतु जनपद के जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) अनूप मल्होत्रा का चयन उत्तर प्रदेश से किया गया है।

जोकि जनपद के लिए गौरव की बात है। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत श्री मल्होत्रा इसके पूर्व अनेक अंतरराष्ट्रीय स्काउट कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर चुके है तथा वर्ष 2014 में राष्ट्रीय स्तर पर कोलकाता में आयोजित समारोह में मैसेंजर ऑफ पीस हीरो अवार्ड प्राप्त कर चुके है। इस अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में आमंत्रित एशिया प्रशांत छेत्र के 1000 सदस्यों में उनके साथ प्रदेश से गाज़ियाबाद जनपद की रिंकू तोमर भी प्रतिभाग करेंगी।

इस कार्यशाला में भारत,बांग्लादेश,भूटान,पाकिस्तान, श्रीलंका, फिलीपींस, म्यामांर,जापान,आस्ट्रेलिया सहित 26 देशों के राष्ट्रीय मुख्यायुक्त, अंतरराष्ट्रीय आयुक्त के साथ एशिया प्रशांत मुख्यालय व विश्व ब्यूरो के पदाधिकारी अपने अनुभवों को साझा करेंगे साथ ही क्विज़ , अनेक पीस एक्टिविटी आदि कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है। श्री मल्होत्रा के अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर चयन के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज द्विवेदी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पाण्डेय, खंड शिक्षा अधिकारी शैलजा मिश्रा,अवनीश कुमार शुक्ला, डॉ वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, जिला मुख्यायुक्त डॉ रामसुरेश मिश्र,जिला आयुक्त देवी प्रसाद वर्मा, मधुबाला कनौजिया,जिला प्रशिक्षण आयुक्त(गाइड) वंदना पाण्डेय, जिला संगठन आयुक्त विवेकानंद पाण्डेय , प्रधानाध्यापक विद्या सागर मिश्र आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

इसे भी पढ़े  उ.प्र. व बिहार की एकजुटता बदल सकती है देश की अर्थव्यवस्था : विजय कुमार सिन्हा

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya