समाजसेवी अर्चना तिवारी के नेतृत्व में निकाला गया आक्रोश मार्च

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-समाज के सामने दरिंदों को दी जाए सजा ए मौत

अयोध्या। धर्मनगरी में हैवानियत की शिकार हुई बालिका का लखनऊ में इलाज चल रहा। घटना को लेकर लोगों में नाराजगी है। मंगलवार को अयोध्या के सभी समाज सेवी, युवा, भाई-बहन बुजुर्ग के साथ समाजसेवी अर्चना तिवारी ने अयोध्या की गुड़िया (काल्पनिक नाम) के लिए साहबगंज से चौक तक पद यात्रा की। जिला प्रशासन को चार सूत्री मांग पत्र सौंपा। जिसमें मांग की गई है कि दरिंदे को समाज के सामने मौत की सजा दी जाए।

मामले की उच्च स्तरीय जांच हो।पीड़ित बच्चे के परिवार को 20 लाख की आर्थिक मदद की जाए तथा गुड़िया के इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर से निशुल्क इलाज हो। समाजसेवी अर्चना तिवारी ने कहा कि यह अयोध्या वासियों के लिए बहुत दुख का विषय है इसीलिए मैं जिला प्रशासन से मांग करती हूं की पुरी निस्पक्ष के साथ जांच करते हुए सभी दोषियों को शीघ्र से शीघ्र मौत की सजा दी जाए। जिससे आगे चलकर कोई दरिंदा ऐसा करने के लिए सौ बार सोचे और जिला प्रशासन पर भी जनता का विश्वास हमेशा बना रहे।

 

इसे भी पढ़े  उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya