in

भाजपा सरकार में व्याप्त है अराजकता का माहौल :अवधेश

अयोध्या। पूरे देश में अराजकता का माहौल व्याप्त है। देश की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार के शासन में दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक, व्यापारी, किसान, मजदूर हर तबका परेशान है और डर व भय के माहौल में जी रहा है। यह बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने मिल्कीपुर स्थित सपा कार्यालय पॉंच नम्बर ट्यूबबेल पर आयोजित खिचड़ी भोज के आयोजन में कहीं। उन्होंने कहा कि 2019 में देश की मोदी सरकार को जनता हटा देगी और 2022 में प्रदेश की जनता योगी सरकार को हटा देगी। दोनों सरकारें जुल्मी हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो गयी है। प्रदेश का आम नागरिक अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं समझता है। पूरे प्रदेश में हर घण्टे में हत्यायें, लूट, चोरी व दुष्कर्म की घटनायें ताबड़तोड़ हो रही हैं। कानून का राज खत्म हो चुका है। अपराधी बेखौफ होकर सड़कों पर घूम रहे हैं। सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने कहा कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबन्धन ऐतिहासिक जीत दर्ज करायेगा। सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि खिचड़ी भोज कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को पूर्व मंत्री श्री प्रसाद ने समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय जनसम्पर्क अभियान के फोल्डर सौंपे। प्रवक्ता ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता मिल्कीपुर के अध्यक्ष डॉ0 वेद प्रकाश यादव व संचालन सपा युवा नेता मदन यादव ने किया। प्रवक्ता ने बताया कि खिचड़ी भोज समारोह में सपा जिला महासचिव बख्तियार खान, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह अनूप, डा0 माखनलाल यादव, आबाद अहमद खान, राम बहादुर यादव, अवधेश सिंह, अवधेश यादव, मोहम्मद अंसार, हरीराम त्यागी, देवतादीन यादव, जंग बहादुर यादव, धमसादीन रावत, सुनील कोरी, संतोष सिंह, विनीत सिंह, रामराज चौहान, अमर नाथ निषाद, तुलसीराम, कुट्टू पाण्डेय आदि मौजूद थे।

What do you think?

Written by Next Khabar Team

स्वेटर पाकर छात्राओं के चेहरों पर आई मुस्कान

हट्ठी महारानी मन्दिर पर खिचड़ी प्रसाद का हुआ वितरण