अख्तर सिद्दीकी ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

अयोध्या। कांग्रेस पार्टी का आज जिन लोगों से मुकाबला है वह झूठ और फरेबी हैं ,वह चुनाव पूर्व कुछ भी कर सकते हैं, हम जहां रहते हैं वहां का महत्व इसलिए भी ज्यादा है कि यही से भारत देश की राजनीति दशा और दिशा तय की जा रही है इसलिए कांग्रेस को ताकत मिलना जरूरी है। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉक्टर निर्मल खत्री ने कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव मोहम्मद अख्तर सिद्दीकी सहित सैकड़ों लोगों को कांग्रेस का झंडा सौंपते हुए कहीं। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सुनील पाठक ने किया तथा संचालन पीसीसी सदस्य व महानगर उपाध्यक्ष मोहम्मद शरीफ ने किया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं पार्टी प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रदेश सचिव राजेंद्र प्रताप सिंह ने श्री सिद्दीकी एवं उनके साथियों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई अपने स्वागत से अभिभूत कांग्रेश पार्टी में शामिल हुए समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव मोहम्मद अख्तर सिद्दीकी ने कहां कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए अल्पसंख्यकों को एक सूत्र में बांधकर कांग्रेश के साथ लाने का काम करूंगा और जनवरी माह में एक विशाल अल्पसंख्यक सम्मेलन आयोजित कर कांग्रेस के पक्ष में लामबंद करने का काम मजबूती से करूंगा। उन्होंने कहा आज हम अपने पुराने घर में वापस आकर अपने को तथा अपने साथियों को सुरक्षित महसूस कर रहा हूंअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रदेश सचिव राजेंद्र प्रसाद सिंह ,प्रदेश सचिव सुनील पाठक, जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता शीतला पाठक ने मोहम्मद अख्तर सिद्दीकी एवं उनके साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे लोगों को आश्वस्त किया कि उनके मान सम्मान की रक्षा कांग्रेश के लोगों के लिए प्रथम दायित्व होगा और कांग्रेस पार्टी में उनको सम्मानित जगह मिलेगी। इस मौके पर उपस्थित प्रमुख लोगों में एआईसीसी सदस्य के के सिन्हा, उग्रसेन मिश्रा ,पीसीसी सदस्य चेत नारायण सिंह ,बृजेश सिंह चौहान पूर्व शहर अध्यक्ष जगदीश श्रीवास्तव ,मोहम्मद अकील अंसारी ,फ्लावर नकवी, मोहम्मद फरीद सलमानी, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शरद शुक्ला, सचिव उम्र मुस्तफा ,अध्यक्ष अयोध्या विधानसभा मोहम्मद बिलाल अंसारी, राकेश तिवारी, अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष महमूद अहमद, सेवा दल के जिला अध्यक्ष हरे कृष्ण गुप्ता ,मोहम्मद दानिश जिया ,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के मंसाराम यादव, खेलकूद के विजय यादव ,अवधेश तिवारी, चंचल सोनकर ,अब्दुल कयूम अंसारी, धर्मेंद्र सिंह फास्टर आदि थे। इसके अलावा मोहम्मद अख्तर सिद्दीकी के साथ शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में रवि कुमार, मोहम्मद जुगनू, उमेश सिंह ,दीपक दुबे ,चांद बाबू ,मोहम्मद हाजी ,मोहम्मद जैद ,राहुल तिवारी ,अमित मिश्रा, रजत तिवारी ,मोहम्मद आदिल, मोहम्मद इसरार ,इसरार अहमद ,अब्दुल कयूम अंसारी ,अरबाज अहमद रमजान, मोहम्मद शेरु मोहम्मद साजिद मोहम्मद अतीक ,मोहम्मद हाशमी ,सावन अली ,मोहम्मद साहिल, आजम अंसारी ,आयुष्मान श्रीवास्तव ,कंजू ऑल, सलमान आदि प्रमुख लोग रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya