अयोध्या। अयोध्या पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 21.05 किलोग्राम गांजा और एक कार बरामद की है।
क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बूथ नंबर चार ओवरब्रिज सर्विस लेन के पास चेकिंग के दौरान पांच संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनकी कार से 21.05 किलो गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मदन लुबरू निवासी कुकडापुर, थाना नन्दपुर, जिला कोरापुट, ओडिशा; जितेंद्र राजभर निवासी गजेन्द्र पट्टी अजगरा, थाना अतरौलिया, जिला आजमगढ़; पवन कुमार राजभर निवासी अकबेलपुर, थाना अतरौलिया, जिला आजमगढ़; वीरूदी अनुशा निवासी लाइगण्डा, थाना डुमरीगुडा, जिला अल्लूरी सीताराम राजू, आंध्र प्रदेश तथा किल्लो सौजन्या निवासी आर डुम्बरी गुडा, थाना आराकू वैली, जिला अल्लूरी सीताराम राजू, आंध्र प्रदेश के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी का श्रीराम अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसके बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए चालान किया गया। पुलिस ने बरामद 21.05 किलो गांजा और कार को जब्त कर लिया है।