अवध विवि का अमेरिकन विवि व एबीआरएफ के बीच अकादमिक उन्नयन पर अनुबंध

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-नवीन शिक्षण विधियों के साथ संयुक्त अनुसंधान होगा : प्रो प्रतिभा गोयल

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य र्प्रशासनिक भवन के सभागार में शुक्रवार को द अमेरिकन विश्वविद्यालय अमेरिका व एशियन बायोलॉजिकल रिसर्च फाउंडेशन, प्रयागराज के बीच अनुसंधान परियोजनाओं, अकादमिक एवं नवीन शिक्षण पद्धतियों के आदान-प्रदान के लिए एमओयू किया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल एवं द अमेरिकन विश्वविद्यालय अमेरिका के चीफ रेक्टर प्रो0 मधु कृष्णन व एबीआरएफ के सचिव डॉ0 ए0एन0 शुक्ला के मध्य अनुबंध पर साक्षा समझौता किया गया। इससे पहले विवि के कुलसचिव डॉ0 अंजनी कुमार मिश्र द्वारा दोनों संस्थानों के आपसी समझौतों पर पांच वर्ष के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए।

इस उपलब्धि पर विवि की कुलपति प्रो0 गोयल ने बताया कि दोनों संस्थानों के साथ आपसी हितों के क्षेत्र में संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं पर कार्य किया जायेगा। इसके अतिरिक्त अकादमिक प्रकाशनों और रिपोर्टों का आदान-प्रदान, नवीन शिक्षण विधियों और पाठ्यक्रम डिजाइन में अनुभवों को साझा किया जायेगा। कुलपति ने बताया कि संस्थानों के साथ संयुक्त संगोष्ठियों, कार्यशालाओं और सम्मेलनों का आयोजन समयत्र पर संकाय के विकास के साथ अकादमिक आदान-प्रदान होगा।

द अमेरिकन विश्वविद्यालय अमेरिका के चीफ रेक्टर प्रो0 मधु कृष्णन ने बताया कि इस एमओयू से छात्रों को सीखने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। अनुसंधान विद्वानों से पाठ्यक्रमों को नया आयाम मिलेगा। संकायों, छात्रों और अनुसंधान विद्वानों के साथ अकादमिक प्रकाशनों, अनुसंधान गतिविधियों, अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक या वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान मामलों के संबंध में पारस्परिक हित की अन्य गतिविधियाँ शामिल होगी। वहीं एबीआरएफ के सचिव डॉ0 ए0एन0 शुक्ला ने बताया कि दोनों शैक्षणिक संस्थानों के मध्य विशिष्ट कार्यों की खोज को सुविधाजनक बनाना है। अनुसंधान के क्षेत्र में ज्ञान साझा करने के साथ विभिन्न शैक्षणिक पाठ्यक्रमों और कार्यक्रमों का सहयोगात्मक विकास होगा। इसके अतिरिक्त संयुक्त तकनीकी अनुसंधान परियोजनाओं पर भी कार्य किया जायेगा। इस एमओयू पर प्रो0 जसवंत सिंह, प्रो0 सिद्धार्थ शुक्ला, डॉ0 विनोद चैधरी सहित अन्य मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya