अयोध्या। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष सिंह ने नगर पंचायत भदरसा में चल रहे कार्यो का निरीक्षण किया। पं0 दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के अन्तर्गत वार्ड नम्बर-5 मुराई टोला में इण्टर लॉकिंग व नाली निर्माण कार्य का अवलोकन किया। नाली में ईंटो का प्रयोग अधोमानक स्तर का पाया गया। ईओ और ठेकेदार को तत्काल मानके युक्त ईंटो के प्रयोग की हिदायत दी गई और अनुपालन कर अवगत कराने का निर्देश दिया गया। कार्यालय में 3 लाख की लागत से वाटर हार्वेस्टिंग बनवाया गया जिसका अवलोकन किया गया। इस योजना के तहत 31 दिसम्बर 2019 तक कार्य पूर्ण होना था परन्तु अब तक 1.5 करोड़ के सापेक्ष इसके लिए ईओ से स्पष्टीकरण मांगा गया। साथ ही निर्देश दिया गया कि शासन से समय बढ़ाने हेतु तत्काल अनुरोध पत्र भेजा जाये। निरीक्षण में टेनी पीसीएस स्वप्निल यादव, सहायक कौशल श्रीवास्तव, ईओ लक्ष्मी चौरसिया, चेयरमैन रेहाना बेगम उपस्थित थी।
निर्माण कार्यों का एडीएम प्रशासन ने किया निरीक्षण
101
previous post