अयोध्या। महिला थाना पुलिस ने एक किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म और मारपीट के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान किया है।
प्रकरण में रिपोर्ट पीड़ित की ओर से एसएसपी से शिकायत के बाद दर्ज की गई थी। पुलिस कार्यालय ने गुरुवार को बताया कि मामले की जांच महिला थाना की ओर से की जा रही थी। 24 अप्रैल को दर्ज इस मामले में पीड़िता का आरोप था कि निखिल सोनकर निववासी मोहल्ला कैथाना टेढी बाजार थाना रामजन्मभूमि के साथ आठ लोगों ने उससे मारपीट की और गाली गलौज दी तथा धमकी दी।
मामला किशोरी से जुड़ा होने के कारण पॉक्सो एक्ट की धारा भी लगाई गई थी। महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला की पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी निखिल उर्फ निखिल सोनकर (20 वर्ष ) निवासी मोहल्ला कैथाना टेढी बाजार थाना रामजन्मभूमि को महादेवन मंदिर टेढ़ी बाजार रामपथ अयोध्या से गिरफ्तार किया है।
एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार

अयोध्या। अयोध्या कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को एक किलो 120 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करवा चालान किया है।
क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि अयोध्या कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह की पुलिस टीम ने गुरुवार को बंधा तिराहा बैकुंठ धाम के पास से एक संदिग्ध को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से एक किलो 120 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम पता घनश्याम सिंह (55 वर्ष) निवासी ग्राम महादेवा थाना नगर जनपद बस्ती बताया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट पंजीकृत कर चालान किया है।