नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मिल्कीपुर। नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को कुमारगंज पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र के तेंधा ग्राम पंचायत की नाबालिग शुक्रवार सुबह दुकान पर सामान लाने जा रही थी। इसी बीच अपने बुआ के यहां रह रहे कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के सरायरासी गांव निवासी युवक छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर भाग निकला। पिता की तहरीर पर कुमारगंज पुलिस पॉस्को व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर तलाश में जुट गई थी।

शनिवार की सुबह कुमारगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को मुखबिर ने सूचना दी। बताया कि आरोपी बड़ी नहर रमेश नगर के पास खड़ा है जो कहीं जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक उमेश कुमार वर्मा, कांस्टेबल मनदीप चौधरी, अजय कुमार ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।

इसे भी पढ़े  चुनाव से पहले सुपरफास्ट हुई तबादला एक्सप्रेस, अयोध्या के चार सीओ समेत 38 इंस्पेक्टरों का तबादला
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya