सिटी मजिस्ट्रेट के अर्दली और वाहन के साथ हादसा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट के अर्दली और उनके वाहन के साथ हादसाहुआ है। अर्डली विनोद कुमार पांडे के बेटे ने भवानी शंकर ने फांसी लगाकर जान दी है । वहीं सिटी मजिस्ट्रेट के वाहन की टक्कर से एक दंपत्ति घायल हुआ है।

जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि भवानी शंकर पुत्र विनोद कुमार पांडेय निवासी मलिकपुर थाना पूरा कलंदर को उसका भतीजा शैलेश कुमार पांडेय लेकर जिला अस्पताल आया था। चिकित्सक डॉक्टर आशीष पाठक ने उसको मृत्यु घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवाने की तैयारी चल रही थी कि परिवार वाले शव लेकर चले गए। सूचना नगर कोतवाली पुलिस को दी गई है।

उधर कलेक्ट्रेट के पास सिटी मजिस्ट्रेट के सरकारी वाहन और एक मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई हादसे में बाइक सवार नगर कोतवाली के खोजनपुर निवासी वंदना यादव (34) पत्नी रोहित कुमार तथा रोहित कुमार यादव (46) पुत्र रामकिशन घायल हुए हैं। दोनों को डॉक्टर राहुल ने जिला अस्पताल पहुंचाया है। रोहित को मामूली चोट के कारण प्राथमिक उपचार किया गया है। वही वंदना को भर्ती कर लिया गया। नगर कोतवाल अश्वनी पांडेय ने बताया कि अभी कोई शिकायत नहीं आई है।

प्रयागराज हाईवे पर भिड़े टैम्पो और ई रिक्शा,एक की मौत

अयोध्या। प्रयागराज हाईवे पर पूराकलन्दर थाना क्षेत्र में मसौधा बाजार के पास एक टैम्पो और एक ई रिक्शा में आमने-सामने हुई भिंड़त में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुक्रवार दोपहर पानी का बोतल लादकर सुल्तानपुर की तरफ जा रहे एक टैम्पो की मसौधा बाजार से थोड़ी दूरी पर विपरीत दिशा से आ रहे बैटरी ई रिक्शा से भिड़ंत हो गई। हादसे में कल्लू निषाद (35) निवासी पमोली थाना भीटी अंबेडकर नगर,साधु पुत्र संतु निवासी गढ़वा भीटी अंबेडकर नगर तथा आबिदा खान पत्नी मो आमिल खान,रुखसाना बानो पत्नी मुफीद खान,फातिमा खान पुत्री मो.आमिल खान,अली खान पुत्र मो.आमिल खान निवासीगण भदरसा पूराकलन्दर व दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से अभी को अस्पताल भेजवाया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने कल्लू निषाद को मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़े  अयोध्या जनपद में 2700 स्थानों पर स्थापित होंगी मां भगवती की प्रतिमाएं

करेंट की चपेट में आकर बालक की मौत

अयोध्या।पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निमौली के मजरे निशा का पुरवा में शुक्रवार को करेंट की चपेट में आने से मोहम्मद अफ्फान (4) पुत्र मोहम्मद अनवर की मौत हो गई। हादसा प्रेस में उतरे करेंट के चलते हुआ।

चाचा मो.अतमस ओर से दोपहर बाद लगभग दो बजे जिला अस्पताल लाये जाने पर इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर चले गए गए, जिसकी सूचना मेमो भेज नगर कोतवाली पुलिस को दी गई है।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya