अभिषेक मिस्टर फ्रेशर व प्रिया बनी मिस फ्रेशर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन एवं उद्यमिता विभाग के छात्रों ने फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। जिसमें अभिषेक सिंह मिस्टर फ्रेशर व प्रिया मिश्रा मिस फ्रेशर चुनी गई। बेस्ट परफार्मर का खिताब प्रियेशु त्रिपाठी ने जीता। फ्रेशर पार्टी के पूर्व विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. एस.एन. शुक्ल, विभागाध्यक्ष प्रो. आर.एन राय, प्रो. अशोक शुक्ल ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रति कुलपति प्रो. एस.एन. शुक्ल ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षों में विश्वविद्यालय में ऐसे कई अध्याय जुड़े हैं, जिस पर प्रबंधन विभाग के विद्यार्थी केस स्टडी कर सकते हैं। प्रो. शुक्ला ने कहा कि यदि विद्यार्थी विश्वविद्यालय में होने वाले आयोजनों पर भी केस स्टडी करेंगे तो उसे विवि की वेबसाइड पर भी अपलोड किया जाएगा। प्रो. शुक्ला ने छात्र-छात्राओं से कहा कि एक अच्छा प्रबंधक एक-एक कड़ी इस प्रकार जोड़ता है, जिससे सिस्टम किसी भी हालत में प्रभावित न हो। विभागाध्यक्ष प्रो. आर.एन राय ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में सहायक होते हैं। पाठ्य सहगामी क्रियाओं में विद्यार्थियों को बढ़चढ़ कर भागीदारी करनी चाहिए, जिससे कार्यक्रमों के आयोजन का अनुभव हासिल हो। प्रो. अशोक शुक्ल ने विद्यार्थियों को प्रबंधन के नए अवसरों की जानकारी दी। पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो. आर.के सिंह ने समय का प्रबंधन करने की सीख दी। प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, डॉ. शैलेंद्र वर्मा व डॉ. राना रोहित सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन ऋषभ पांडेय ने किया। इस मौके पर डॉ. श्रीश अस्थाना, कपिलदेव चौरसिया, अनुराग तिवारी, संजीत पांडेय, नवनीत श्रीवास्तव, डॉ. निमिष मिश्रा, डॉ. दीपा सिंह, कविता श्रीवास्तव जूलियस कुमार, विवेक उपाध्याय, रविंद्र भारद्वाज, आशीष पटेल, अनीता मिश्रा सहित छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya