चलती पिकअप बनी आग का गोला

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। सहादतगंज बाईपास ओवरब्रिज पर मंगलवार को एक पिकअप में अचानक आग लग गई। जिससे हडकंप मच गया। हादसे में सभी सुरक्षित रहे। लोगों के मुताबिक पिकअप फ्लाईओवर पर थी कि अचानक आग लग गई जो देखते ही देखते आग का गोला बन गई।

भीषण धुंए के ग़ुबार से आसपास का इलाका कुछ समय के लिए धुंध हो गया। बहरहाल इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।गनीमत रही कि समय रहते ड्राइवर ने भी कूदकर अपनी जान बचाई। घटना अयोध्या जनपद के थाना कैंट के सआदतगंज बाईपास पर हुई। इस दौरान वहां पर मौजूद लोग घटना का वीडियो बनाते भी नज़र आ रहे थे।

इसे भी पढ़े  श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का ब्रेन हेमरेज से निधन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya