सामूहिक विवाह कार्यक्रम में परिणय सूत्र में बंधे 513 जोड़े

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

-जय श्री राम के नारों से गुंजायमान हुआ कार्यक्रम स्थल


मिल्कीपुर। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 513 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मिल्कीपुर ब्लॉक क्षेत्र से 183 व अमानीगंज ब्लॉक क्षेत्र से 137 तथा हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र से 193 जोड़े एक-दूसरे का हाथ थामा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि सामूहिक विवाह की योजना मुख्यमंत्री योगी जी ने गरीबों की सुविधा एवं सम्मान के लिए शुरू किया है।

उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम सामूहिक विवाह का शुभारंभ भगवान श्री राम के विवाह के साथ जनकपुर से हुआ था। जिसमें कई शादियां एक साथ हुई थीं। यह परंपरा तभी से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़े सौभाग्य की बात है कि 500 वर्ष के बाद प्रभु श्री राम अपने भव्य मंदिर में बीते 22 जनवरी को विराजमान हुए। उसके बाद आज सामूहिक शादी का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि भगवान श्री राम स्वयं वर- वधुओं को आशीर्वाद दे रहे हैं।उन्होंने पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले सिर्फ 10 हजार रुपए ही मिलते थे। लेकिन हमारी सरकार में 35 हजार खाते में जाते हैं, बाकी पैसों का गृहस्थी संबंधित सामान दे दिया जाता है। कुल मिलाकर 51 हजार रुपए मिलता है।

उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा आमजन के कल्याण हेतु चलाई जा रही योजनाओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सपा विधायक अवधेश प्रसाद भी सामूहिक शादी समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी आर पी सिंह, एसडीएम राजीव रत्न सिंह, बीडीओ के के सिंह, आर के राणा, सांसद जनप्रतिनिधि जनार्दन मौर्य, अजय तिवारी, सर्वजीत सिंह ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह, देवेंद्र सिंह, अशोक मिश्रा, अर्जुन सिंह सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  पुण्यतिथि पर याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री

 

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya