Breaking News

राष्ट्रीय लोक अदालत में 4095 वादों को हुआ निस्तारण

अयोध्या। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फैजाबाद की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। ज्ञान प्रकाश तिवारी, नोडल अघिकारी/अपर जिला न्यायाधीश, राष्ट्रीय लोक अदालत एवं सर्वेश कुमार मिश्र, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायालय फैजाबाद के अनुसार शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 4095 वादों को निस्तारित किया गया।
मोटर दुर्घटना दावा प्रतिकर याचिका से संबंधित 50 वादों को निस्तारित किया गया, जिनमें कुल मु0- 16808451.00 रूपये प्रतिकर दिलाया गया। बैंक रिकवरी से संबंन्धित 979 प्री-लिटिगेशन वाद निस्तारित किये गये तथा बैंक संबंन्धित ऋण मु0- 5,56,54,461.00 रू0 वसूल किये गये। बी0 एस0 एन0 एल0 से संबन्धित 56 वाद निस्तारित किये गये। ं पारिवारिक न्यायालय द्वारा 106 मुकदमों को निस्तारित किया गया, जिसमें कई पुराने वाद निस्तारित किये गये। संबंधित मजिस्ट्रेट न्यायालयों द्वारा 2416 फौजदारी वादों को निस्तारित किया गया, जिसके एवज में मु0 252775.00 रू0 अर्थदण्ड आरोपित किया गया। सिविल न्यायालय द्वारा कुल 68 मामलों का निस्तारण किया गया जिसमें मु0 1501312/- रू0 का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र आदि जारी किया गया। राजस्व मामलों से संबन्धित 458 वाद विभिन्न राजस्व न्यायालय द्वारा निस्तारित किये गये। इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 4095 मामलों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन से महिलाओं, विकलांगों व वरिष्ठ नागरिकों, पिछड़े वर्गों, अनुसूचित जाति/जनजाति एंव सामान्य वर्ग के लोग लाभान्वित हुए। इसके अलावा राष्ट्रीय लोक अदालत में निःशुल्क एलोपैथिक चिकित्सा शिविर एंव होम्यो पैथिक चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें बहुत से न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण, अधिवतागण एंव वादकारीगण द्वारा जाँच कराया और आवश्यक परामर्श लिया।
राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर न्यायिक अधिकारीगण-नीरज निगम, अशोक कुमार, हरिनाथ पाण्डेय, श्रीमती रीता कौशिक, भूदेव गौतम, श्री सत्यप्रकाश, सुरेश चन्द्र आर्य, सुरेश कुमार शर्मा, असद अहमद हाशमी, शैलेन्द्र वर्मा, सतीश कुमार त्रिपाठी, वरूण मोहित निगम, ज्ञान प्रकाश तिवारी नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, चन्द्र मोहन मिश्र, विजय कुमार गुप्ता, सुनील कुमार सिंह, संजीव कुमार त्रिपाठी, सर्वेश कुमार मिश्र सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अभिनव तिवारी, अनीता, श्रीमती तपस्या त्रिपाठी, श्रीमती रश्मि चन्द, अविनाश चन्द्र गौतम, श्रीमती साधना गिरी, मयूरेश श्रीवास्तव, सक्षम द्विवेदी, श्रीमती तरूणिमा पाण्डेय, अमरनाथ कुशवाहा, सत्यवीर सिंह, राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े  सीएम योगी ने रामलला के श्रीचरणों में झुकाया शीश, हनुमानगढ़ी में भी लगाई हाजिरी

Leave your vote

About Next Khabar Team

Check Also

पूर्व सांसद मित्रसेन यादव की मनाई गई 9वीं पुण्यतिथि

-सम्मानित किए गए उनके संस्थापित विद्यालय के एक दर्जन मेधावी छात्र अयोध्या। पूर्व सांसद मित्रसेन …

close

Log In

Forgot password?

Forgot password?

Enter your account data and we will send you a link to reset your password.

Your password reset link appears to be invalid or expired.

Log in

Privacy Policy

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.