भाजपा के सैकड़ो पदाधिकारियों ने किया रामलला का दर्शन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु, ओड़िसा, बिहार, राजस्थान सहित कई प्रदेश से भाजपा के करीब सौ पदाधिकारियों के गु्रप ने अयोध्या में रामलला, हनुमानगढ़ी व अन्य मंदिरों में दर्शन व पूजन किया। हनुमानगढ़ी में महंत रमेश दास ने सभी को दर्शन व पूजन कराया। कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह के साथ देश के विभिन्न स्थानों से आये भाजपा पदाधिकारियों ने अयोध्या में भ्रमण किया तथा यहां के मंदिरों के पौराणिक इतिहास के विषय में जानकारी हासिल की। पदाधिकारी राममंदिर निर्माण कार्यशाला में गये तथा सरयू आरती में भी सम्मलित हुए।
कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि रामजन्मभूमि पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्णय आने के बाद अयोध्या की ओर पयर्टकों के आगमन में अत्याधिक बढ़ोत्तरी हुई है। केन्द्र व प्रदेश सरकार अयोध्या को उसकी महिमा व गरिमा के अनुसार विकसित कर रही है। पांच हजार मंदिरों की नगरी अयोध्या पूरी दुनिया को आदर्श व मर्यादा की शिक्षा प्रदान करती है। अयोध्या भ्रमण पर देश के विभिन्न कोनो से आने वाले पदाधिकारियों में भाजपा आईटी सेल, सोशल मीडिया के सदस्य शामिल थे। इस अवसर पर महंत रमेश दास पार्षद, रज्जू मिश्रा, बिंदू सिंह, प्रतीक श्रीवास्तव, धु्रवराज प्रजापति, वेद सिंह मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  गुरु वशिष्ठ की तपोभूमि में 101 बटुकों का हुआ उपनयन संस्कार
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya