2019 विकास युक्त, भयमुक्त का संकल्प : शोभा सिंह चौहान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

बीकापुर विधान सभा में कराया गया रिकार्ड विकास

अयोध्या। 2019 विकासयुक्त व भयमुक्त हो इसका हमने संकल्प लिया है। बीते डेढ़ साल में बीकापुर विधान सभा में रिकार्ड विकास कराया गया है। इसके अलावां बीमार 61 व्यक्तियों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 68 लाख रूपये की सहायता दिलायी गयी है। यह विचार बीकापुर विधान सभा की भाजपा विधायक शोभा सिंह चौहान ने सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में व्यक्त किया।
उन्होंने बताया कि उनके पति जब सिंचाई मंत्री थे तो उन्होंने नहर को टेल तक साफ करवाया था जिससे किसानों को सिंचाई की सुविधा आसानी से मिलने लगी थी परन्तु बीते 12 सालों से सफाई के नाम पर केवल खानापूरी की गयी। किसानों को फंसल सिचाई के लिए पर्याप्त जल मिले इसके लिए नहरों की सफाई टेल तक करायी गयी है। उन्होंने बताया कि नहर की पटरियां जो उंखड गयी थी उन्हें ठीक कराया गया है। मड़हा नदी पर जो पुल बने थे उसपर एप्रोच रोड का निर्माण कराया गया। ढ़ेमा पुल निर्माण की गति को तेजी दी गयी है फरवरी माह तक पुल का निर्माण पूरा हो जायेगा। क्षेत्र के गड्ढ़ायुक्त मार्गों का पुर्ननिर्माण व नवीनीकरण कराया गया है। लगभग 100 नये मार्ग बनवाये गये जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिली है। उन्होंने बताया कि बीकापुर नगर पंचायत में 10 करोउ़ की लागत से नया राजकीय महाविद्यालय सरकार ने स्वीकृत कर दिया है। 200 हैण्डपम्प लगवाये जा रहे हैं, 925 मजरों का विद्युतीकरण हो चुका है। पत्रकार वर्ता के दौरान विधायक प्रतिनिधि डॉ. अमित सिंह चौहान, सूर्य प्रसाद श्रीवास्तव, कमलेश श्रीवास्तव, जय प्रकाश सिंह आदि भी मौजूद थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya