जनेश्वर मिश्र की जयंती पर 12 नौजवानों ने किया रक्तदान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

जनेश्वर मिश्र सेवा फॉउंडेशन के अध्यक्ष डॉ आशीष पाण्डेय दीपू ने कहा कि रक्तदान महादान होता है

अयोध्या। छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर जिला अस्पताल अयोध्या पर आयोजित रक्तदान शिविर में 12 नौजवानों ने रक्तदान किया।रक्तदान शिविर के आयोजक जनेश्वर मिश्र सेवा फॉउंडेशन के अध्यक्ष डॉ आशीष पाण्डेय दीपू ने कहा कि रक्तदान महादान होता है, छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र जी ने अपना पूरा जीवन जरूरतमंदो की सेवा में समर्पित कर दिया।छोटे लोहिया से प्रेरणा लेकर हम नौजवान साथी लगातार जनेश्वर मिश्र सेवा फॉउंडेशन से नौजवानों को जोड़कर रक्तदान के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रहे है।इस सत्र में जनेश्वर मिश्र सेवा फॉउंडेशन ने 205 नौजवानों को रक्तदान की इस मुहिम से जोड़कर जिला अस्पताल अयोध्या ब्लड बैंक में 205 यूनिट रक्तदान करवा कर रिकार्ड बनाया है।इस रिकॉर्ड के लिए अभी हाल में सी एम ओ अयोध्या डॉ हरिओम श्रीवास्तव ने जनेश्वर मिश्र सेवा फॉउंडेशन को सम्मानित भी किया है।।रक्तदान शिविर में संदीप मौर्य, आशीष जायसवाल, अमित शुक्ला, मो हारून, राम सेवक निषाद, प्रतीक पाण्डेय शुभम,दिनेश कांत आदि ने रक्तदान किया।रक्तदान शिविर में समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और जनेश्वर।मिश्र सेवा फॉउंडेशन के अध्यक्ष डॉ आशीष पाण्डेय दीपू, अंशु सिब्बल,ओम नारायण, मो शाहीक, आशीष रस्तोगी,विष्णु पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  कर्मयोग केवल एक आध्यात्मिक दर्शन नहीं, बल्कि जीवन का व्यावहारिक मार्गदर्शन : एल. वेंकटेश्वरलू
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya