अमौना में कचरा प्रबंधन केन्द्र निर्माण का रास्ता हुआ साफ

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

-तहसील प्रशासन ने पैमाइश करके कराया निशान देही

सोहावल।  स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत गांव-गांव बनाए जा रहे हैं। कचरा प्रबंधन केंद्र की स्थापना के लिए मंगलवार को तहसीलदार की मौजूदगी में मसौधा के अमौना राजस्व गांव में भूमि स्थल की पैमाइश करने के बाद चिन्हांकन कर दिया गया है। इसके लिए राजस्व कर्मियों को लगभग 2 घंटे तक कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

ग्राम प्रधान राज कुमार ने कहाकि केंद्र के लिए निर्माण धनराशि आवंटन होने के बावजूद पंचायत के कुछ अवैध कब्जे दारों ने चयनित भूमि के आसपास जबरन कब्जा करके अवरोध उत्पन्न कर रखा था। जिनकी पैमाइश राजस्व विभाग ने किया। जिसके बाद निर्माण का रास्ता साफ कर दिया है।

तहसीलदार सुमित सिंह ने बताया कि स्वच्छता मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत गांव पंचायतों में ऐसे केंद्र की स्थापना करायी जा रही है। अमौना में चयनित भूमि को आसपास के कुछ ग्रामीणों ने जबरन कब्जा कर लिया था। शिकायत पर स्थलीय पैमाइश करायी गयी। भूमि को अवैध कब्जेदारों से मुक्त करा दी गयी है।

इसे भी पढ़े  बाबा बैजनाथ महाविद्यालय की टीम ने जीता वॉलीबॉल का फाइनल मुकाबला

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya