वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

रूदौली। राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।घटना बीती रात पटरंगा थानाक्षेत्र मटौली गांव के पास की है ।जहाँ बाइक से अयोध्या की ओर जा रहे ग्राम मोइनुद्दीन पुर थाना पूराकलंदर निवासी सूरज कुमार पुत्र जगत नरायन मौर्य को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया।घायल सूरज कुमार रोड पर ही तड़पने लगा ।सूचना पर पहुचे हाइवे चैकी इंचार्ज देवेन्द्र प्रताप सिंह घायल अवस्था मे एम्बुलेंश की सहायता से जिला अस्पताल भेजवाया जिसकी रास्ते मे ही मौत हो गई।इस बाबत चैकी इंचार्ज ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

इसे भी पढ़े  सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya