रोडवेज बस व ट्रक में टक्कर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

9 यात्री घायल, चालक की हालत गम्भीर

अयोध्या। रौनाही थाना अंतर्गत अलीगंज हाइवे पर ट्रक से रोडवेज की टक्कर हो गई हैं। घटना शनिवार की भोर की है जब दिल्ली से गाजीपुर जा रही रोडवेज बस संख्या यूपी 65 एफटी 0484 गाजीपुर डिपो सामने से जा रही ट्रक के अचानक ब्रेक मारने से पीछे से आ रही रोडवेज आ भिड़ी जिससे बस सवार करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों को रौनाही क्षेत्र के सीएचसी सोहावल ले जाया गया जहां यात्रियों का उपचार कर घर भेज दिया गया। वहीं बस चालक 45 वर्षीय चंदकेश पुत्र रामकेश निवासी जफरापार थाना सादियाबाद जनपद गाजीपुर की हालत नाजुक देखते हुए सीएचसी से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। वहीं पर कंडक्टर अशोक कुमार के सर में चोट आने के कारण टाका लगा कर छुट्टी कर दी गई। जिला चिकित्सालय के सर्जन डॉक्टर आर सी गुप्ता ने बताया है कि चालक की हालत नाजुक है परंतु एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड कराने के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़े  अमरुद के मूल्य संवर्धन से किसानों को अधिक मुनाफा : डा. संजय सिंह
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya