स्वतंत्रता संग्राम में मुखबरी व गद्दारी करने वाले की सूची जारी करें सरकार: सूर्यकांत पाण्डेय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मौलवी अहमद उल्ला शाह के शहादत दिवस पर हुई गोष्ठी

अयोध्या। अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्य कांत पाण्डेय ने मांग किया है कि सरकार स्वतंत्रता संग्राम में मुखबरी और गद्दारी करने वाले खानदानो की सूची जारी करें। उन्होंने कहा कि इससे इतिहास की सच्चाई तथा देशद्रोहियों की पहचान हो जायगी। श्री पाण्डेय 1857 की क्रांति के महान स्वतंत्रता सेनानी मौलवी अहमद उल्ला शाह के शहादत दिवस पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए यह विचार व्यक्त किया।
कांग्रेस नेता संतोष तिवारी की अध्यक्षता तथा शायर जमशेद फैजाबादी के संचालन में सम्पन्न गोष्ठी में अहमद उल्ला शाह के क्रांतिकारी आन्दोलन की चर्चा करते हुए उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश के गद्दारों ने उनकों धोखा दिया और अंग्रेजों की कृपा प्राप्त करके धन सम्पत्ति कमाई। देश को गद्दारों के कारण नब्बे साल तक गुलाम रहने को मजबूर किया। गोष्ठी में प्रस्ताव पारित करके स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास पाठ्यक्रम में शामिल करने, गद्दारों के खानदान और उनके मौजूदा हालात से आवाम को अवगत कराने, गद्दारों को अंग्रेजो से प्राप्त सम्पत्ति क्रांतिकारी परिवारों में बाटने की मांग की गई। गोष्ठी को विकास सोनकर, देवेश ध्यानी, अंकित पाण्डेय, आशीष जायसवाल नीशू, विनीत कनौजिया, विजय साहू समेत कई लोगों ने संबोधित किया।

इसे भी पढ़े  विकास व जनसेवाओं पर खर्च होंगे 74256 लाख  
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya