रेलवे स्टेशन फैजाबाद मस्जिद पर हुआ रोजा अफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। 25 वे रमजान को रेलवे स्टेशन फैजाबाद मस्जिद पर रोजा अफ्तार का प्रोग्राम किया गया। इस रोजा अफ्तार प्रोग्राम को मस्जिद कमिटी की ओर से हर साल की तरह से इस साल भी किया गया। इस अफ्तार में सैकड़ों की संख्या में हिन्दू-मुसलमान भाई शामिल हु। मस्जिद कमेटी के सेक्रेटरी जबीह उल्लाह एडवोकेट ने अफ्तार के बाद चर्चा कहा कि इस अफ्तार को करने का मकसद है कि समाज से सभी लोग एक ऐसे साझे सामूहिक स्थान पर बैठकर रोजा अफ्तार करे, जिससे सभी का जुड़ाव हो। आपसी बातचीत का माहौल बने। लोग एक दूसरे के मजहब, संस्कृति को समझे। जिससे आपसी भाईचारे को मजबूत किया जाये। इस तरह से आज बहुत सारी गलत जो फैमियों के चलते चंद लोग अपने व्यक्तिगत फायदे के लिए मासरे को बिगड़ने और नफरत फैलाने का काम कर रहे है। ऐसे वक्त में जितना ज्यादा साझे स्पेस बनाने की कोशिश हो वो उतना ही बेहतर है। मस्जिद कमेटी केनायब सदर मो. सोहराब ने कहा कि बुराइयों से रोकता है रोजा, आपसी सहयोग और साझे कामों को करने के लिए रोजे का महिना बहुत मुफीद है। हमने इस अफ्तार को इसलिए लगातार कर रहे है कि इसमें कई मोहल्लों और सम्प्रदाय के लोग शामिल होते है। जो सभी के लिए खुशी और प्यार का पैगाम है। अफ्तार के बाद सभी रोजेदरों को हाफिज जहूर साहब ने नमाज अदा कराई। इस प्रोग्राम में मस्जिद कमेटी सदस्य मो. एखलाक, हाफिज उल्लाह, नानक चंद गुप्ता, आफाक उल्लाह, मो. नफीस, मो. रफीक खान, इस्तियाक अहमद, आशीष कुमार, दीपक कुमार, मो. नासीम मो. रफीक, मो. अली, मो. आरिफ, मो. रशीद, आदि लोगों ने शिरकत की।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya