स्वतंत्रता सेनानी भवन परिसर में अर्पित की श्रद्धांजलि
अयोध्या। आगरा के सिविल कोर्ट परिसर में उ.प्र. बार कौंसिल अध्यक्ष दरवेश यादव को दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या करने के मामले में अधिवक्ताओं ने दुख व्यक्त करते हुए घटना की निन्दा किया है। स्वतंत्रता सेनानी भवन परिसर में शोक सभा आयोजित कर मृतका के प्रति दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। शोक सभा की अध्यक्षता बार एसोसिएशन अध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह ने किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने प्रदेश में योगी सरकार की गिरती लचर कानून व्यवस्था पर अंकुश लगाने की मांग प्रदेश के राज्यपाल से किया है। इस दौरान उत्तर प्रदेश बार कौंसिल अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या पर शोक व्यक्त करते हुए अधिवक्ता सीतराम वर्मा, राहुल सेन नन्दवंशी, नवीन मिश्र, सूर्य नरायन सिंह, चन्द्रभान यादव, जय सिंह, अनिरूद्ध यादव, दूधनाथ यादव, राम किशुन यादव, मनोज मेहरोत्रा, सहजराम यादव, अजय वर्मा, प्रदीप यादव, विश्वनाथ तिवारी ने शोक संवेदना व्यक्त किया।