मजदूर नेता के.के. शुक्ला के निधन पर हुई शोक सभा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

प्रेस क्लब अयोध्या के पत्रकारों व पदाधिकारियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

अयोध्या। मजदूर नेता पूर्वांचल राज्य संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के के शुक्ला के आकस्मिक निधन से प्रेस क्लब अयोध्या के पत्रकारों व पदाधिकारियों के द्वारा शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई श्रद्धाजलि देने वालों में प्रेस क्लब अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी महा सचिव पुनीत मिश्र उपाध्यक्ष मुकुल श्रीवास्तव सचिव के बी शुक्ल संयुक्तमंत्री अनूप कुमार उपमंत्री प्रमोद श्रीवास्तव अतुल चैरसिया कोषाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद मौर्य संरक्षक हरि शंकर सफरी वाला जगदीश गुप्त राजेन्द्र सोनी पत्रकार रघुबर शरण नितिन मिश्र शिव कुमार मिश्र पवन पांडेय आदि पत्रकरो श्री शुक्ल के आकस्मिक निधन से गहरा दुःख प्रगट किया है वरिष्ठ पत्रकार हरि शंकर सफरी वाला ने कहा कि श्री शुक्ल अयोध्या से काफी लगाव रखते थे मजदूरों गरीबों के हकों की लड़ाई लड़ते थे ट्रेड यूनियन के बड़े नेता थे उनके निधन से बहुत बड़ी क्षति हुई है रामपुर मया बजार अयोध्या के रहने वाले श्री शुक्ल नई दिल्ली में तकर लगभग 40 वर्षों मजदूरों और मिल मालिकों के द्वारा मजदूरों पर हो रहे अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे। प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी के अति करीबी थे श्री त्रिपाठी ने उनके निधन से पृबाँचल की बहुत बड़ी क्षति बताया कहा कि वे लंबे समय से पूर्वांचल राज्य की मांग कर रहे थे और अयोध्या को पूर्वांचल की राजधानी बनाने की मांग कर रहे थे तथा प्रेस क्लब अयोध्या के संरक्षक भी थे अपना मार्गदर्शन भी समय ,समय पर देते रहते थे उन्हें कभी भुलाया नही जा सकेगा।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya