कबीर मठ जियनपुर परिसर में 17 को आयोजित होगा जयन्ती समारोह
अयोध्या। सन्त सम्राट सतगुरू कबीर की जयन्ती के अवसर पर अगामी 17 जून को विविध अध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। श्री कबीर धर्म मंदिर सेवा समिति व साधु सन्त समाज के संयुक्त तत्वाधान में कबीर मठ जियनपुर परिसर में आयोजित होने वाले जयन्ती समारोह में कई प्रख्यात व नामचीन हस्तियां शामिल होंगी। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल नाम को परिवर्तित कर कबीर आंचल किये जाने के साथ जयंती से संबन्धित पोस्टर जारी किया जायेगा। जयन्ती समारोह का संचालन सन्त उमाशंकर दास करेंगें। यह जानकारी समिति के अध्यक्ष महन्त उदारदास ने दी। उन्होने बताया कि जयन्ती समारोह का उद्घाटन साधु सन्त समाज की प्रदेश प्रभारी सन्त सतनाम करेंगें। समारोह की शुरूआत प्रातः 10 बजे कबीर पंथी साधुओं द्वारा बीजक पाठ, भजन व प्रबचन के साथ होगी। दोपहर 12 बजे से सतगुरू कबीर के जीवन दर्शन पर विचार गोष्ठी आयोजित की जायेगी। दोपहर दो बजे से भंडारा प्रसाद वितरण शुरू किया जायेगा जो शाम 5 बजे तक चलेगा। शाम 6 बजे से समारोह समाप्ति तक सांस्कृतिक एवं रंगमंच के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेगें। बताया गया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय पिछडा वर्ग मोर्चा नई दिल्ली के राष्टीय अध्यक्ष विकास चौधरी, प्रो0 आर0आर0 इण्डियन,यश भारती पुरस्कार लब्ध मृणेन्द्र मिश्र, पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य अरविन्द पटेल समाज सेविका जूही सिंह, पूर्व अपर एवं सत्र न्यायधीश सीवान बिहार आद्याशरण चौधरी, गुरूद्वारा ब्रह्मकुण्ड अयोध्या के सेवादार ज्ञानी गुरूजीत सिंह खालसा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राम चन्दर वर्मा, राजेश वर्मा समाज सेवी डा0 दिलीप सिंह व विजय विक्रम आर्य सहित कई लोग शामिल होंगें।