जिप अध्यक्ष रोली सिंह ने कम्पोजिट विद्यालय इनायतनगर को लिया गोद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

विद्यालय का किया निरीक्षण, छात्र-छात्राओं को दी पुस्तकें


अयोध्या। जिला पंचायत अयोध्या के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को शासन की मंशानुसार मानकीकृत किए जाने की मुहिम के क्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत अयोध्या श्रीमती रोली सिंह द्वारा कंपोजिट विद्यालय इनायत नगर का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में छात्रों की पठन पाठन व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था,भोजन आदि की व्यवस्था के उन्नयन के संबंध में संबंधित कर्मचारियों को निर्देश देते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा विद्यालय को गोद लेने की घोषणा भी की गई। इस अवसर पर उनके द्वारा छात्र छात्राओं को उपयोगी और ज्ञानवर्धक पुस्तकों का भी वितरण कराया गया।

विद्यालय निरीक्षण की सूचना पर उप जिलाधिकारी,मिल्कीपुर,खंड शिक्षा अधिकारी समेत अन्य अधिकारीगण भी विद्यालय में उपस्थित हुए और विद्यालय गोद लिए जाने पर हर्ष व्यक्त किया। अध्यक्ष जिला पंचायत अयोध्या के साथ आलोक कुमार सिंह “रोहित“, अशोक मिश्रा, बबलू पासी आदि भी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  अब अयोध्या में भी मिलेगा हार्ट का हाईटेक इलाज
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya