विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का संकल्प लें युवा :  प्रो. अभय सिंह

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

-राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस

अयोध्या। का.सु.साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय अयोध्या में राजा जगदंबिका प्रताप नारायण सिंह सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना व सांस्कृतिक परिषद की संयुक्त तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। युवा दिवस के अवसर पर  महाविद्यालय में “युवाओं के आदर्श श्रीराम “पर  गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का प्रारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अभय कुमार सिंह ,मुख्य अतिथि जिला होमगार्ड कमांडेंट सेश्री राघवेंद्र शुक्ल, महाविधालय के छात्र कल्याण अधिकारी प्रो बी डी द्विवेदी, सांस्कृतिक परिषद के  समन्वयक प्रो अशोक कुमार मिश्रा ,सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष प्रो अंजनी कुमार सिंह के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वल के साथ प्रारंभ हुआ।   कार्यक्रम में प्रोअशोक कुमार मिश्रा ने रामचरितमानस के किष्किंधा कांड की चौपाई“ कौन सुकाज कठिन जग माही और सुंदरकांड की प्रथम चौपाई “जामवंत के वचन सुनाए “की व्याख्या करते हुए युवाओं का आवाहन किया कि आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरे मनोयोग से लक्ष्य के प्रति  आगे बढ़े।   प्रो. बी डी द्विवेदी ने छात्रों को कहा कि आप अपने लक्ष्य को निर्धारित करिए और तब तक न रुके जब तक आप अपना लक्ष्य प्राप्त न कर जाए कर लें।

मुख्य अतिथि राघवेंद्र शुक्ला  ने स्वामी विवेकानंद जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला और कहा कि हम जिस प्रकार सोचते हैं, हम उसी तरह का परिणाम प्राप्त करते है।    महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो अभय कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के  जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और सकारात्मक सोच मनुष्य को यशस्वी बनती है। विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने के लिए हमें सदैव अच्छे आचरण और संस्कार के बीजों का रोपण अपने अंदर करना चाहिए।   कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के डॉ आशुतोष त्रिपाठी, डॉ रीता सिंह डॉ शशी सिंह ,डॉ रीमा सोनकर डॉ बाल गोविंद ,प्रो कविता सिंह ,प्रो उपमा वर्मा प्रो वंदना जायसवाल, प्रो अशोक कुमार राय ,प्रो आशीष प्रताप सिंह, प्रो प्रणय कुमार त्रिपाठी , प्रो ओ पी यादव,डॉ हरनाम सिंह , डॉ मनीष कुमार सिंह डा पूनम जोशी, डा कुमुद सिंह , डा निधि , डा धीरज , डा सोनू सहित महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्राध्यापक एवं कर्मचारियों के साथ-साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के समस्त इकाइयों के स्वयंसेवकों ने प्रतिभा किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ आलोक कुमार सिंह ने किया।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya