वाद-विवाद में स्कार्पियो से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-आधी-तूफान में पेड़ से गिरी लकड़ी के मामले को लेकर हुआ था विवाद, गांव में पुलिस बल तैनात

गोसाईंगंज। शनिवार की देर रात्रि में आधी तूफान में पेड़ से गिरी लकड़ी के मामले को लेकर उपजे वादविवाद के दौरान स्कार्पियो से घायल रवि राजभर की बुधवार को इलाज के दौरान मेडिकल कालेज लखनऊ में मौत हो गयी। युवक की मौत के बाद पूरे गांव में तनाव फैल गया और स्थित को देखते हुए प्रशासन ने गांव मे भारी पुलिस बल तैनात कर दिया।शनिवार को देर रात्रि को इलाके में जबरदस्त आंधी तूफान का प्रकोप रहा।इसी दौरान शेखपुरा(राजापुर)गांव में एक पेड़ की लकड़ी बीनने गए आशाराम,हीराराम व रवि राजभर से विकास वर्मा का वादविवाद हो गया।

वादविवाद के दौरान विकास वर्मा ने अपने भाई संदीप वर्मा को फोन कर स्कार्पियो लाकर उन लोगो पर चढ़ाने को कहा। थोड़ी ही देर में संदीप वर्मा स्कार्पियो लेकर पहुंचा और चढ़ाने का प्रयास करने लगा। जिस पर लोग इधर उधर होने लगे परन्तु रवि राजभर उसकी चपेट में आ गया और बुरी तरह से घायल हो गया। जिसके बाद परिजन उसे सीएचसी गोसाईंगंज ले गए जंहा हालत गंभीर होने पर उसे दर्शननगर रेफर कर दिया। वँहा उसकी हालत बिगड़ने पर मेडिकल कालेज भेजा गया जंहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

पुलिस ने हीराराम की तहरीर पर विकास वर्मा व संदीप वर्मा के खिलाफ केस दर्जकर एक आरोपी विकास वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया जबकि दूसरा आरोपी संदीप वर्मा उपचाराधीन बताया जा रहा है।रवि राजभर की मौत की सूचना के बाद मृतक के घर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सीओ सदर अरविंद सोनकर के मुताबिक केस में हत्या की धारा भी जोड़ी जा रही है।

इसे भी पढ़े  सीएम योगी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर के शिखर पर किया धर्म ध्वजारोहण

प्रशासन हर स्थित पर पैनी नजर बनाए हुए है।मौके पर एसडीएम सदर रामप्रसाद त्रिपाठी, सीओ सदर अरविंद सोनकर,एसएचओ महराजगंज राजेश सिंह,एसएचओ लालचंद सरोज,एसएसआई वीरेंद्र राय सहित तमाम आलाधिकारी मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya