सोहावल।रौनाही थाना क्षेत्र के ललकी पान्डेय का पुरवा निवासी बृजेश पुत्र रमाकान्त उम्र लगभग 26 वर्ष ने साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। रौनाही थाना क्षेत्र क्षेत्र के ललकी पान्डेय का पुरवा निवासी युवक ने कमरे में घुसकर गले में साड़ी का फंदा बनाकर छत से लटक गया। पुत्र द्वारा किये जा रहे आत्महत्या के लिए लटकता हुआ देख मां ने गुहार लगायी।जब तक लोग पहुंचे तब तक फंदे पर झूल गया था। पुलिस कंट्रोल रूम से मामले की सूचना देते हुए मदद मांगी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोहावल पहुँचाया।मौके पर मौजूद चिकित्सा प्रभारी अवधेश कुमार सिंह ने मृत घोषित करते हुए स्थानीय पुलिस को अवगत कराया।स्थानीय पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
साड़ी का फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या
110
previous post