लूट का फरेब रचने वाला युवक गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-समूह के लोगों का पैसा हड़पने की नीयत से रची थी लूट की झूठी कहानी

मिल्कीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के दिशा निर्देशन मे अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के इनायत नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना स्थानीय में पंजीकृत मु0अ0सं0 424/2023 धारा 408, 411 आईपीसी से सम्बन्धित अभियुक्त संजय कुमार कनौजिया पुत्र जगतपाल निवासी ग्राम अजनहवा मदारा थाना इकौना जनपद श्रावस्ती को रायबरेली फैजाबाद रोड ग्राम पाराब्रह्मनान जाने वाले रोड पर करीब 200 मीटर से मय मिडलैन्ट माइक्ररोफिन लिमिटेड कम्पनी बैंक जालंधर पंजाब के माध्य में समूह के सदस्यो से जमा कराये गये 85 हजार 2 सौ रूपये के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक ब्रजेश कुमार यादव कांस्टेबल सदीप पाल व सत्यम साहू शामिल रहे।

इसे भी पढ़े  श्रद्धा और विश्वास के बिना भक्ति संभव नही : हरिओम तिवारी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya