जाति, धर्म और पार्टी देखकर चल रहा है योगी का बुलडोजर : अजय राय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-दुष्कर्म पीड़िता से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, दिया 25 हजार रूपये का चेक

सोहावल। सोहावल क्षेत्र निवासिनी दुष्कर्म पीड़िता के गांव पहुंचकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए 25 हजार रूपये की सहायता राशि प्रदान करते हुए अजय राय ने कहा वर्तमान भाजपा सरकार केवल जाति धर्म और पार्टी देखकर ही आरोपियों के घर बुलडोजर चलती है।आरोप चाहे जितना छोटा या बड़ा हो।

उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि में सफाई कर्मी पद पर तैनात बालिका के दुष्कर्म की रिपोर्ट मात्र इसलिए 16 दिनों बाद दर्ज की गई क्योंकि आरोपी वंश चौधरी का पिता करिअप्पा मंडल का भाजपा अध्यक्ष है। उन्होंने बताया कि घटना 16 अगस्त की है। काफी प्रयास के बाद पीड़िता की रपट 2 सितंबर को लिखी गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा जिस तरह बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में हुई भयानक घटना के आरोपियों जो कि भाजपा के पदाधिकारी थे के घरों पर बुलडोजर ना चला कर उन्हें सामान्य धाराओं में जेल भेज दिया गया। वह जमानत पर घर भी आ गये।

भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए अजय राय ने बताया कि कोई भी आरोपी यदि भाजपाई है तो जनता अदालत चाहे जितना प्रयास कर ले उसका बाल भी बांका नहीं हो सकता।योगी का बुलडोजर केवल गरीबों और जाति विशेष पर चलता है। यदि ऐसा ना होता तो इस घटना में अब तक आरोपियों का घर गिरा दिया जाता, उन्होंने बताया योगी जी का नारा अपराध मुक्त प्रदेश की जगह भय मुक्त प्रदेश हो गया है प्रदेश की अधिक संख्या जानता डर के माहौल में निवास कर रही है। उन्होंने पीड़ित परिवार को कांग्रेस पार्टी की तरफ से सहायता राशि का चेक प्रदान किया।

इसे भी पढ़े  किसानों की फसलों को कीट-पतंगों से बचाएंगी ड्रोन दीदी

इस मौके पर जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, वेद सिंह कमल रामेंद्र त्रिपाठी, सुरेंद्र प्रताप सिंह, लाल मोहम्मद,राम दास वर्मा, रुद्र प्रताप सिंह रिशु,जयकरण वर्मा राम सागर रावत आजाद रावत आदि मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya