पूरी ताकत के साथ चुनाव के लिए जुट जाएं कार्यकर्ता : तेजनारायण पाण्डेय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सपा के सेक्टर और बूथ प्रभारियों की बैठक

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन ने आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ जुट जाने का आह्वान किया है।

बृहस्पतिवार को कृष्णापुर पूरा बाजार में सेक्टर प्रभारियों की बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आने वाला विधानसभा चुनाव देश व प्रदेश दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। किसी भी चुनाव में सेक्टर प्रभारियों व बूथ प्रभारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में अगर कोई भी चुनाव जीतना है तो यह दोनों व्यवस्थाएं बेहद मजबूत करनी होगी तभी सफलता मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी बेहद मजबूत स्थिति में दिख रही है।

अगर कार्यकर्ताओं ने मेहनत से कार्य किया तो सफलता हमारे कदम चूमेगी। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष व अयोध्या विधानसभा प्रभारी मनोज जायसवाल ने कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि अगर कार्यकर्ता सक्रिय रहे तो इस बार का चुनाव समाजवादी पार्टी पूरी ताकत के साथ लड़ेगी और जीतेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शिव बरन यादव पप्पू ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने प्रदेश के विकास के लिए जो कार्य किए हैं उसे देखते हुए आने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर सपा की सरकार बनेगी, यह तय है।

पार्टी प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि कार्यक्रम में 15 बूथों का सत्यापन किया गया। सभी ने इस दौरान आगामी विधान सभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी के पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प भी लिया। बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर कार्यकर्ताओं ने घरों में झण्डा लगाने का अभियान भी शुरू किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधान गयादीन यादव ने किया।पंकज पाण्डेय, तरजीत गौड़, मो. सोहेल, प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव, गंगाराम कनौजिया, पंकज शर्मा संजीव सिंह आदि मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya