अयोध्या के श्मशान घाट पर खुला लकड़ी बैंक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अंत्येष्टि क्रिया के लिए मिलेगी निःशुल्क लकड़ी

अयोध्या। कोरोना काल में हो रहीं मौतों से अंत्येष्टि क्रिया भी प्रभावित है। श्मशान घाटों पर लकड़ी की किल्लत है। दाम भी बेतहाशा बढ़ गया है। ऐसे में लकड़ी बैंक एक बड़ा सहारा बन रहा है। जरूरतमंद यहां निःशुल्क लकड़ी प्राप्त कर सकेंगे। मंगलवार को उद्घाटन अवसर पर जरूरतमंदों को दाह संस्कार के लिए निशुल्क लकड़ी दी गई। जिनमें मृत सरजू प्रसाद अयोध्या, रामा पांडे बस्ती, राम सुंदर वर्मा वशिष्ट कुंड अयोध्या, महंत हरिदास अयोध्या, राम जग यादव परिक्रमा मार्ग अयोध्या के परिजनों को 350 किलो निशुल्क लकड़ी उपलब्ध कराई गई।

इस अवसर पर श्री रामाय सेवा ट्रस्ट अयोध्या संरक्षक  राजकुमार दास अधिकारी श्री राम वल्लभा कुंज जानकी घाट ने कहा कि रामराज्य की संकल्पना को साकार करने के लिए मानव सेवा का कार्य करेगा उक्त ट्रस्ट करेगा। श्री दास ने कहा कि कोरोना महामारी के समय श्मशान घाटों में दाह संस्कार के लिए लकड़ी का अभाव और उच्च दरों में बिक्री को देखते हुए रामायसेवा ट्रस्ट का यह कार्य जरूरतमंदों असहाय और निराश्रित लोगों के लिए सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर रामायसेवा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी प्रबंधक अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि लकड़ी बैंक की स्थापना आपदा के समय अपने मानवीय दायित्वों का निर्वहन करने के लिए किया गया है। जिससे प्रत्येक मृतक के परिजनों के साथ सहयोग करते हुए संवेदना व्यक्त कर सकें। निशुल्क लकड़ी बैंक दाह संस्कार हेतु जरूरतमंदों असहाय निराश्रित लोगों को लकड़ी उपलब्ध कराएगा। जिससे उन्हें अंतिम संस्कार में दिक्कत ना हो। रामायसेवा ट्रस्ट आज के सामाजिक परिवेश में राम राज्य की अवधारणा को साकार करने के लिए अयोध्या सहित संपूर्ण अयोध्या जनपद में काम करेगा।

इसे भी पढ़े  हनुमान गढी से साधु संतों ने निकाली निशान यात्रा, शुरू हुई अवध की होली

ट्रस्ट अपने कर्तव्यों का निर्वाहन जनसामान्य की सेवा के प्रति सजग एवं प्रयत्नशील रहेगा। महापौर ने अयोध्या के सक्षम संपन्न लोगों का आवाहन करते हुए कहा की निशुल्क लकड़ी बैंक में जो भी दान दाता लकड़ी का दान करना चाहेंगे उनका सहयोग अपेक्षित है। अयोध्या के लोग आज समाज के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं यही रामराज्य की सामाजिक संकल्पना है। निशुल्क लकड़ी बैंक का संचालन का दायित्व अयोध्या के समाजसेवी रितेश दास और उनके साथियों को दिया गया है। जो जरूरतमंदों को 350 किलो लकड़ी उपलब्ध कराएंगे। जिससे प्रत्येक जरूरतमंद अपने परिजन का अंतिम संस्कार कर सकें।

निशुल्क लकड़ी बैंक के उद्घाटन अवसर पर प्रमुख रूप से महंत रमेश दास, पार्षद कमलेश श्रीवास्त, क्षेत्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी देवेंद्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप मिश्र, निजी सचिव महापौर गोविंद सुंदरम, रामकिशोर यादव जनसंपर्क अधिकारी नगर निगम उपस्थित थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya