in ,

राष्ट्र के विकास में तेजी से बढ़ी महिलाओं की भागीदारी : डॉ. बिजेन्द्र सिंह

-“महिला स्वास्थ्यः शारीरिक, सामाजिक और मानसिक विकास“ विषय पर महिला संगोष्ठी का आयोजन

मिल्कीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के एग्री बिजनेस मैनेजमेंट के प्रेक्षागृह में बुधवार को “महिला स्वास्थ्य : शारीरिक, सामाजिक और मानसिक विकास“ विषय पर महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। दीक्षांत समारोह के उपलक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह व अन्य अतिथियों ने जल भरो कार्यक्रम के साथ किया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि स्वस्थ समाज एवं राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं का शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए महिलाओं को खेलों एवं योगाभ्यास में नियमित रूप से भाग लेना चाहिए। भारतीय समाज में महिलाओं की भागादारी हर क्षेत्र में तेजी के साथ बढ़ रही और महिलाएं अपने देश का नाम रौशन कर रही हैं।

कानपुर से पहुंची मनोविज्ञान की विभागाध्यक्ष डा. आभा सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य हमारे शारीरिक, मानसिक और सामाजिक तंतु का संतुलन होता है जो हमारी जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य की तुलना केवल बीमारी से करना उचित नहीं है। स्वास्थ्य विभिन्न पहलुओं का सम्मिश्रण होता है जो हमारे जीवन को सुखमय और सफल बनाते हैं। 100 शैया अस्पताल की चिकित्सा आधिकारी डा आशा आर्या ने कहा कि एक महिला को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए संपूर्ण आहार, अच्छी नींद, व्यायाम और योग करना बहुत जरूरी है।

सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डा. साधना सिंह ने भी महिलाओं की सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक स्थिति पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संयोजन डा. साधना सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ प्रतिभा सिंह व संचालन डॉ सीताराम मिश्रा ने किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के समस्त अधिष्ठाता, निदेशक, कर्मचारी, शिक्षक एवं विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  आवंटी ने अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव पर तानी रिवाल्वर

What do you think?

Written by Next Khabar Team

नेताजी मुलायम सिंह यादव की मनाई गयी जयंती

स्वच्छता से गांधी के सपनों का भारत करें निर्माण : एच.के. यादव