-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘हमारे समय की चुनौतियां और स्त्री विमर्श‘ विषय पर हुई संगोष्ठी
अयोध्या। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शहीद भगतसिंह स्मृति ट्रस्ट द्वारा“हमारे समय की चुनौतियां और स्त्री विमर्श“विषय पर ट्रस्ट की सचिव साधना सिंह की अध्यक्षता व मुजम्मिल फिदा के संचालन में गोष्ठी हुई। मुख्यातिथि अंग्रेजी व हिंदी कविताओं की लेखिका पूनम सूद चावला , विशिष्ट अतिथि डॉ बुशरा खातून, डॉ विनीता कुशवाहा,डॉ पूनम यादव, ऊष्मा वर्मा और डॉ विशाल श्रीवास्तव रहे।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूनम सूद ने कहा कि आज हम सभी यहां एक बहुत ही खास अवसर पर एकत्रित हुए है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस यह दिन महिलाओं के संघर्ष उनकी उपलब्धियों और उनके अधिकारों के। प्रति जागरूकता के लिए मनाया जाता है। यह केवल एक उत्सव नहीं बल्कि महिलाओं के सम्मान, समानता और सशक्तिकरण बढावा देने का एक संकल्प भी है। डॉ पूनम यादव ने कहा हर साल 8 मार्च को दुनिया भर में महिला दिवस मनाया जाता है यह दिन हमे याद दिलाता है कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी लगन और प्रतिभा से सफलता हासिल की है। मालती तिवारी ने कहा कि चाहे विज्ञान, राजनीति, खेल, कला, व्यवसाय हो,महिलाओं ने अपनी क्षमता साबित किया है।
ट्रस्ट की सचिव साधना सिंह ने कहा कि आज महिलाएं अंतरिक्ष तक पहुंच चुकी है।सेनाओं में अपनी शक्ति दिखा रही है बड़े बड़े बिजनेस चला रही है।और सामाजिक बदलाव की अग्रदूत बनी हुई है और दुनिया में अपनी पहचान बना रखी है।डॉ विनीता कुशवाहा ने कहा कि आज भी समाज कई जगहों पर महिलाएं असमानता,भेदभाव और अन्याय का सामना के रही है।उन्हें शिक्षा रोजगार स्वास्थ और सुरक्षा में समान अधिकार लेने के लिए लड़ाई लड़ रही है।आज महिलाओं को सरकार उनके सम्मान अधिकार दे।
डॉ नीरज सिंहा नीर ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए हमे उन्हें प्रोत्साहित करना होगा और उनके अधिकारों की रक्षा करना होगा और एक ऐसा समाज बनाना होगा जहां वे निर्भीक होकर अपने सपने को पूरा के सके। धन्यवाद ज्ञापित करते हुए ट्रस्ट के चेयरमैन सत्यभान सिंह जनवादी ने कहा कि महिला दिवस केवल। एक दिन का उत्सव नही बल्कि हमें हर दिन महिलाओं का सम्मान करना होगा और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना होगा।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में ट्रस्ट द्वारा पूनम सूद,डॉ विनीता कुशवाहा,मांडवी सिंह,ऊष्मा वर्मा,डॉ कल्पना कुशवाहा,ड्रा पूनम यादव,सीमा,ड्रा बुशरा खातून,रंजना शुक्ला,पूनम श्रीवास्तव,तमन्ना तरन्नुम,पल्लवी वर्मा,पूनम कुमारी,ममता सिंह, प्रेरणा,मालती तिवारी,नीतू द्विवेदी,मीरा मिश्रा,सरिता गुप्ता,शिवांगी शर्मा,रीना शर्मा,अपर्णा जायसवाल,खुशबू सिंह,सैलकुमारी,नूरजहां फिदा,रेशमा बानो,शिखा श्रीवास्तव,कंचन सिंह,ओमवती, रजनी सिंह,यशोदा सिंह, शशी रावत,डॉ संतोष गर्ग,नीलम मध्यान, संवारी देवी,शोभा अक्षर,स्नेहलता निषाद,मनोरमा साहू, प्रसूनलता सिंह,सोनम श्रीवास्तव,रागिनी वर्मा,सोनी श्रीवास्तव सहित 42 नारी शक्तियों को “स्वयं सिद्धा नारी सम्मान 2025“ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में साथी मौजूद रहे।