in

खेल में पुरूषों के मुकाबले महिलाएं देश को गौरवान्वित कर रही : डॉ. श्याम नारायण सिंह

-नारी सशक्तिकरण में शारीरिक शिक्षा विषय पर आयोजित हुआ वेबिनार

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के वीमेन ग्रीवेंस एवं वेलफेयर सेल ने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत ‘‘नारी सशक्तिकरण में शारीरिक शिक्षा‘‘ विषय पर वेबिनार आयोजित किया गया। वेबिनार को संबेधित करते हुए मुख्य वक्ता सनातन धर्म पीजी कालेज, मुजफरानगर के शारीरिक शिक्षा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर एवं लेफ्टिनेंट डॉ0 श्याम नारायण सिंह ने कहा कि नारी सशक्तिकरण में शारीरिक शिक्षा की अहम भूमिका होती है।

खेल महिलाओं को शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाती है। उन्होंने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शारीरिक शिक्षा से जुड़कर महिलाएं खेलों में प्रतिभाग कर प्रबंधन का हिस्सा बन सकती हैं। इससे शारीरिक एवं आर्थिक उन्नयन का मार्ग प्रशस्त होगा। आज महिलाएं खेल के क्षेत्र में पुरुषों से कही अधिक देश को गौरवान्वित कर रही हैं। खेलों के माध्यम से अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त कर पा रही हैं। डॉ0 सिंह ने वेबिनार में अन्तरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय महिला खिलाड़ियों का परिचय देते हुए छात्राओं का मनोबल बढ़ाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सेल की समन्वयक प्रो0 तुहिना वर्मा ने नारी सशक्तिकरण में शारीरिक शिक्षा के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शारीरिक शिक्षा से महिलाओं में व्यक्तित्व का विकास होता है। इस क्षेत्र में छात्राओं को अधिक से अधिक हिस्सा लेना चाहिए। प्रो0 वर्मा द्वारा अभिभावकों और छात्राओं को आत्मसुरक्षा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 प्रतिभा त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव उमानाथ, सहसमन्वयक डॉ0 सिंधु सिंह, डॉ महिमा चौरसिया, इं0 मनीषा यादव, इं0 निधि अस्थाना, डॉ0 सरिता द्विवेदी, नीलम मिश्रा सहित छात्र-छात्राएँ ऑनलाइन जुड़े रहे।

इसे भी पढ़े  डीएम और एसएसपी ने आपदा बचाव एवं राहत शिविर का किया निरीक्षण

What do you think?

Written by Next Khabar Team

फायर ब्रिगेड की गाड़ियाें ने चलाया सैनिटाइजेशन अभियान

प्रियंका सेन यादव व सैयद तहजीबुल हसन के निधन पर सपाईयों ने जताया शोक