भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी का किया गया स्वागत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मधू पाठक के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या पहुंची पूर्व कैबिनेट मंत्री और प्रयागराज से भाजपा के सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन किया। दर्शन के उपरांत अवध क्षेत्र की जिला शोध प्रमुख मधु पाठक के नेतृत्व में महिलाओं की संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लिया जहां पर सैकड़ों महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

संगोष्ठी में पहुंची रीता बहुगुणा जोशी का मेयर पद प्रत्याशी शरद पाठक बाबा ने माला पहनाकर स्वागत किया पूर्व कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने बताया कि अयोध्या आना सौभाग्य की बात है। आज अयोध्या के दीपोत्सव को पूरा विश्व देख रहा है। पहले दीपोत्सव की शुरुआत मैने हीं करवाई थी जिसमें मैं उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यटन मंत्री थी और इस बार के दीपोत्सव में स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं जो देश के लिए गौरव की बात है।

कभी राम की पैड़ी पर सवा लाख दिए जलाए जाते थे और आज हम 17 लाख दिए जलाने जा रहे हैं जो खुद में ऐतिहासिक हैं। भाभी मेयर पद प्रत्याशी शरद पाठक बाबा ने बताया कि आज पूर्व कैबिनेट मंत्री और प्रयागराज से भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी का स्वागत किया और अपने मेयर पद की सीवी सौंपकर अपनी दावेदारी मजबूत की।

इसे भी पढ़े  नगर निगम अयोध्या बोर्ड की बैठक में 736 करोड़ रुपये का बजट पास
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya