एकजुटता के साथ परिश्रम कर चुनाव में बड़ी जीत करना है सुनिश्चित : धर्मपाल सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– मिल्कीपुर चुनाव को लेकर पदाधिकारियों से ली चुनावी रिर्पोट

अयोध्या। मिल्कीपुर के केरला पब्लिक स्कूल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं बूथ विजय का मंत्र दिया। कई सत्रों में चली बैठक में उन्होंने मंडल अध्यक्ष, प्रवासी, प्रभारी तथा चुनाव में लगाए गए पदाधिकारियों से चुनावी कार्यों की रिर्पोट लिया।

बैठक में धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर शत प्रतिशत विजय की रणनीति बनाकर काम करना है। हर घर तथा हर मतदाता से संपर्क व संवाद करना है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजना तथा ऐतिहासिक निर्णय की जानकारी हमें घर-घर पहुंचना है। एकजुटता के साथ परिश्रम कर चुनाव में बड़ी जीत सुनिश्चित करना है। सभी मिलकर योजनाबद्ध होकर बूथ विजय की अभेद्य रणनीति पर काम करें।

उन्होंने कहा कि चुनाव की जीत में बूथ के पदाधिकारी व पन्ना प्रमुखों की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण होती है। मतदाताओं से संपर्क और संवाद से भाजपा के पक्ष में जोड़ना तथा शत प्रतिशत मतदान के लिए सभी को प्रेरित भी करना है। उन्होंने कहा कि मोर्चो, विभाग व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी अपने अपने बूथ पर सक्रियता बढ़ाकर लोगों तक पहुंचे। सभी को अपने बूथ पर विजय दिलाने की जिम्मेदारी निभानी है। पन्ना प्रमुख अपने क्षेत्र मे आने वाले मतदाताओं से रोजाना किसी न किसी माध्यम से चर्चा अवश्य करें।

सभी पदाधिकारियों को आपसी सामंजस्य के साथ चुनावी रणनीति तैयार करनी है। बूथ कमेटियों की बैठकों के माध्यम से प्रतिदिन की योजना तैयार करके काम करना है। भाजपा बहुत बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। जीत का अंतर और अधिक ज्यादा हो इसके लिए बूथ पदाधिकारी व सेक्टर प्रमुख चुनाव को लेकर सक्रिय रहें। पार्टी कार्यक्रमों व जनसम्पर्क से लेकर रोजाना आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर साझा किया जाए।

इसे भी पढ़े  फर्जी एसओजी/एसटीएफ बनकर लूट करने वाली गैंग का खुलासा, दो गिरफ्तार

बैठक में प्रमुख रूप से जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सूर्य प्रताप शाही, मयंकेश्वर शरण सिंह, जेपीएस राठौर, दयाशंकर मिश्र दयालु, सतीश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, एमएलसी अवनीश पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक रामचंद्र यादव, वेद प्रकाश गुप्ता, अमित सिंह चौहान, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, अवधेश पाण्डेय बादल, ओम प्रकाश सिंह, कमला शंकर पाण्डेय, अभिषेक मिश्र, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, रघुनंदन चौरसिया, राघवेन्द्र पाण्डेय, राधेश्याम त्यागी, पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ, रामू प्रियदर्शी सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

मिल्कीपुर में व्यापारी सम्मेलन आज, नंद गोपाल नंदी करेंगे व्यापारियों से संवाद

अयोध्या। मिल्कीपुर विधानसभा के इनायत नगर बाजार में आस्कर केरला पब्लिक स्कूल में प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी व राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल क्षेत्र के व्यापारी सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। अध्यक्षता विधायक वेद प्रकाश गुप्ता करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन प्रात 11 बजे से किया गया है। मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर पार्टी पदाधिकारियों द्वारा टोलियां बनाकर व्यापारियों से सम्पर्क किया जा रहा है। आयोजन में बड़ी संख्या में व्यापारियों की मौजूदगी रहेगी। आयोजन को लेकर कार्यकताओं को जिम्मेदारियां सौप दी गई है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya