मिल्कीपुर रोड शो में उमड़ी भीड़ से सपा की स्टार प्रचारक सांसद डिंपल यादव गदगद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सनातन परंपरा का निर्वहन करके ही रोड शो में निकलीं डिंपल, बोलीं- उत्साह बता रहा है कि मिल्कीपुर में सपा की होगी जीत

मिल्कीपुर-अयोध्या। मिल्कीपुर उपचुनाव प्रदेश में सर्वाधिक चर्चित उपचुनाव बन चुका है। एक ओर भाजपा के प्रदेश सरकार के मंत्रियों की फ़ौज है तो दूसरी तरफ सपा गठबंधन। ऐसे में रामनगरी अयोध्या की इस विधानसभा क्षेत्र के चुनाव में कोई कोर कसर सपा, भाजपा नहीं रहने देना चाहती है। गुरुवार को सपा नेत्री के रोड शो कार्यक्रम में अयोध्या की गरिमा के मुताबिक सब कुछ देखने को मिला। अपने प्रत्याशी अजीत प्रसाद के लिए रोड शो करने पहुंचीं सपा नेत्री डिंपल यादव ने सबसे पहले मिल्कीपुर के रामदेव आश्रम पर भगवान शिव की आराधना की। तत्पश्चात मंदिर के अंदर बने हनुमान जी का भी दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। उनके रोड शो के लिए उमड़ी सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखते हुए गदगद सपा सांसद डिम्पल ने कहा कि आपका उत्साह बता रहा है की जीत सपा की होगी।

10 किमी. लंबे रोड शो में 51 स्थानों पर हुआ जोरदार स्वागत

समाजवादी पार्टी को हिंदुत्व का विरोधी बताने वाली भारतीय जनता पार्टी को मिल्कीपुर विधानसभा सीट के उप चुनाव में सांसद डिंपल यादव पहले कुमारगंज के महर्षि वामदेव आश्रम में पूजा अर्चन कर जवाब दिया। उसके बाद रोड शो के लिए रथ पर सवार हुईं। 10 किलोमीटर इस लंबे रोड शो में उनका 51 स्थानों पर स्वागत किया गया।

2.40 बजे रथ यात्रा शुरू की उनका प्रथम स्वागत नगर पंचायत अध्यक्ष कुमारगंज विकास सिंह छोटू ने किया। हजारों सपा समर्थकों के साथ रोड शो लगभग 30 मिनट कुमारगंज बाजार निकलने में लगा। दोपहर बाद 3:10 पर कुमारगंज बाजार क्रॉस करने के बाद सपा कार्यकर्ताओं का काफिला बढ़ता गया। सड़क की दोनों ओर भारी संख्या में जनता का हूजूम हाथों में सपा के झंडे लेकर डिंपल यादव के समर्थन में नारे लगा रहे थे जिस पर उन्होंने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। सांसद डिंपल के साथ सांसद प्रिया सरोज, जूही सिंह, रागिनी सोनकर, प्रत्याशी अजीत प्रसाद, सांसद अवधेश प्रसाद भी हाथ खिलाकर जनता का अभिवादन कर रहे थे।

इसे भी पढ़े  मिल्कीपुर में सपा कार्यकर्ताओं का किया जा रहा उत्पीड़न : अवधेश प्रसाद

युवजन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह ने किया जोरदार स्वागत

रोड शो बड़ी नहर 4:12 पर पहुंचा तो युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह मिंटू की अगवाई में फूल मालाओं से स्वागत किया गया। वहीं रोड शो के दौरान उत्साही सपा कार्यकर्ताओं की नारेबाजी भी चलती रही। इसी तरह तेधां बाजार में डिम्पल यादव ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आप का उत्साह देखकर अच्छा लगा। ऐसे ही लगे रहिए।एतिहासिक वोटों से विजय होगी

मिल्कीपुर के रोड सो ने मैनपुरी को पीछे कर दिया : डिंपल यादव

मिल्कीपुर चौराहे पर सपा की स्टार प्रचारक सांसद डिंपल यादव ने लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह रोड शो और आपका उत्साह बता रहा है कि मिल्कीपुर में सपा की जीत होगी। मिल्कीपुर के रोड शो नेमैनपुरी के रोड शो को पीछे कर दिया है।मिल्कीपुर में करहल को भी आप सब पीछे कर दोगे। 2024 के लोकसभा चुनाव में अयोध्या ने देश और प्रदेश को संदेश देने का काम किया है उसके लिए आप सभी का धन्यवाद अब दोबारा मिल्कीपुर जीतकर इतिहास दोहराएंगे।

लोकसभा चुनाव में आप सब ने संविधान बचाने की लड़ाई लड़ी। बाबा साहब ने हमें जो अधिकार दिया है। भाजपा के लोग संविधान बदलना चाहते हैं लेकिन आप सब खड़े रहे और वह कामयाब नहीं हो सके। हम सब ने कई उपचुनाव देखे हैं। शासन प्रशासन का रवैया जानते हैं आप लोग डरेंगे नहीं। विरोधी चालक है नए-नए हथकण्डे अपनाता है। पूरा देश और प्रदेश बदलाव चाहता है। इसकी शुरुआत मिल्कीपुर से होगी। सांसद ने कहा कि बीजेपी आम आदमी की आवाज दबाना चाहती है आरक्षण नहीं देना चाहती। आज गुप्त नवरात्रि का पहला दिन है। मां अंबे हमें जरूर आशीर्वाद देगी। चुनाव में हमारे प्रत्याशी अजीत की जीत होगी लेकिन आप लोग अधिक से अधिक वोटो से ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएं।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya