अयोध्या के विवेक तिवारी ने आबूधाबी में बनाया कीर्तिमान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

भारतीय लोगों ने 200 यूनिट रक्तदान कर कोरोना योद्धाओं का बढ़ाया मनोबल

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के विवेक तिवारी ने विदेश प्रवास के दौरान आबूधाबी में अपने भारतीय लोगों के साथ रक्तदान कर एक नय कीर्तिमान बनाया है। डोनर्स फॉर यू व आबूधाबी हैल्थ सर्विसेज के सयुक्त तत्वाधान में इस वैश्विक महामारी के चलते खून की कमी को देखते हुए आपातकालीन एक दिवसीय ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया जिसमें कॉविड-19 के दौरान हिन्दुस्तानानियें द्वारा 200 यूनिट से ज्यादा रक्त का डोनेशन करके एक विश्व कीर्तमान बना कर हजारों मजदूरों,कामगारों सहित अन्य देशों के लोगों का जीवन बचाया गया। कैम्प का नेतृत्व करते हुए संकल्प संस्थान के प्रमुख सलाहकार विवेक तिवारी ने स्वयं दो यूनिट रक्त दान करके सभी कोराना योद्धाओं का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने तमाम लोग जो इस समय बेरोजगार हो चुके या बीमार है भारत नहीं जा पा रहे उन्हें पूरी तरह आश्वस्त किया है कि इस महामारी में किसी को भी भोजन और खून की कमी नहीं होने देंगे ,हम सबमिलकर इस महामारी से लड़ेगे और जीतेगे।

इसे भी पढ़े  मतदाता जोड़ो अभियान को गति देने और बूथों पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya