एसेड्स अवध गौरव सम्मान से सम्मानित हुए कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित को एसोसिएशन ऑफ द सोशियो इकोनामिक डेवलपमेंट स्टडीज लखनऊ की तृतीय वार्षिक सम्मेलन में ‘एसेड्स अवध गौरव‘ सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ0 शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ में यह सम्मान अवध परिक्षेत्र एवं विभिन्न प्रांतों के मूर्धन्य विद्वानों के बीच प्रो0 दीक्षित को शैक्षिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक उन्नयन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण परिवर्तन करने एवं भारतीय पुरातन शिक्षा-संस्कृति के संरक्षण के साथ दिव्य दीपोत्सव के सूत्रधार के रूप में वर्ष 2017, 2018 एवं 2019 में चार लाख से अधिक दीए जलाकर विश्व कीर्तिमान के साथ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में विश्वविद्यालय एवं अवध क्षेत्र का नाम रोशन करने की उपलब्धि पर अलंकृत किया गया। इस उपलब्धि पर प्रति कुलपति प्रो0 एस0एन0 शुक्ल, कार्य परिषद सदस्य ओम प्रकाश सिंह, प्रो0 अशोक शुक्ल, मुख्य नियंता प्रो0 आर0 एन0 राय, प्रो0 आर0के0 तिवारी, प्रो0 एम0पी0 सिंह, प्रो0 चयन कुमार मिश्र, प्रो0 के0के0 वर्मा, प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह, डॉ0 आर0के0 सिंह, प्रो0 जसवंत सिंह, प्रो0 मृदुला मिश्रा, प्रो0 आशुतोष सिन्हा, प्रो0 विनोद कुमार श्रीवास्तव प्रो0 अनूप कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने बधाई दी।

इसे भी पढ़े  भाई ने बहन की कुल्हाड़ी से प्रहार कर की हत्या
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya